Loot In Punjab: पंजाब में दिनदहाड़े बड़ी लूट, लूटेरे 10 लाख की कैश लेकर फरार, जांच जारी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 226 शब्द|📅 12 Jun 2023

डेली संवाद, अमृतसर। Loot In Punjab: पंजाब में लूट के मामले दिन व दिन बढ़ते जा रहे है। लूटेरे बिना किसी के डर से लूट की वारदात को सरेआम अंजाम दे रहे है। ऐसा ही एक मामला पंजाब के अमृतसर से सामने आ रहा है। खबर है कि अमृतसर में 10 लाख रुपए की लूट हो गई है।

ये भी पढ़ें: वीडियो कॉल पर गर्लफ्रैंड के कपड़े उतरवाए

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 4 हथियारबंद लुटेरों ने कंपनी के कैशियर को लूट लिया है। बताया जा रहा है कि फाइनेंस कंपनी का कैशियर इलाकों से कैश इकट्‌ठा कर वापस लौट रहा था। तभी चार अज्ञात हमलावरों ने उसे घेर लिया और दातर से घायल कर दिया। यह भी जानकारी मिली है लुटेरों ने कर्मचारी की आंखों में मिर्ची डालकर इस वारदात को अंजाम दिया।

ये भी पढ़ें: जालंधर के प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

यह घटना GNDU की पुरानी चुंगी के पास की बताई जा रही है। वहीं इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा आस पास के दुकानदारों से पूछताछ की जा रही है। इसके साथ ही वहां आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है।

VIDEO – पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, अब ठगी करने वालों को 10 साल की सजा

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *