Jalandhar News: जालंधर में लाटरी और दड़े सट्टे के काले कारोबार ने फिर पसारा पांव, फगवाड़ा गेट समेत इन इलाकों में खुलेआम चलता है अवैध धंधा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 393 शब्द|📅 12 Jun 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब सरकार भले ही लाटरी और दड़ा सट्टा के सख्त खिलाफ है, लेकिन पुलिस के संरक्षण में जालंधर के कई इलाकों में खुलेआम लाटरी, दड़ा सट्टा का काला कारोबार चल रहा है। जालंधर के कई इलाके में लाटरी की दुकानें खुली हैं, लेकिन पुलिस इन पर कोई कार्रवाई नहीं करती है।

लाटरी और दड़ा सट्टा की दुकानें चलाने वालों की पुलिस अफसरों के साथ सीधी सांठगांठ हैं। जिससे इन लाटरी वालों के खिलाफ सत्ताधारी नेता भी कार्ऱवाई नहीं करवा पा रहे हैं। फगवाड़ा गेट मार्केट में खुलेआम एक दुकान में लाटरी औऱ दड़ा सट्टा का कारोबार किया जाता है, लेकिन इस पर कोई कार्ऱवाई नहीं हो रही है।

ये भी पढ़ें: वीडियो कॉल पर गर्लफ्रैंड के कपड़े उतरवाए

फगवाड़ा गेट मार्केट में लाटरी और दड़ा सट्टा का कारोबार शुरू हो गया। इससे लोगों को सीधे तौर पर लाटरी और दड़ा सट्टा के नाम पर लूटा जा रहा है। फगवाड़ा गेट मार्केट ही नहीं शहर में गढ़ा, अर्बन एस्टेट, किशनपुरा, गदईपुर, प्रताप बाग, सेंट्रल टाउन, बस्ती अड्डा, बर्तन बाजार समेत कई एरिया में लाटरी की दुकानें चल रही हैं।

सूत्रों के मुताबिक लाटरी के साथ-साथ चल रहा दड़े सट्टे का कारोबार अब मटके से मटकी का रुप लेता जा रहा है। मटकी कोई उपकरण या बर्तन नहीं है ये वो गोला है जो उस नंबर के आसपास लगता है या जो नंबर लगता है। इस स्कीम के तहत व्हाट्सएप ग्रुप बनाए गए हैं और ग्राहकों को व्हाट्सएप पर सूचना दे दी जाती है कि अड्डे पर आ जाओ।

ये भी पढ़ें: जालंधर के प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

वहीं, इस संबंध में पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चाहल का रवैया सख्त है। कुलदीप चाहल ने सभी थाने के एसएचओ को सख्त आदेश दे रखा है कि शहर में कहीं भी लाटरी और दड़े सट्टे का कारोबार न होने पाए, लेकिन कुछ एसएचओ सीधे तौर पर इन लाटरी और दड़े सट्टे वालों से मिलकर काम कर रहे हैं।

उधर, पुलिस डिवीजन नंबर-3 के एसएचओ गगनदीप सिंह शेखों ने बताया कि फगवाड़ा गेट में लाटरी का धंधा करने वाले विपिन दुआ, सुमित कुमार, संजय कुमार और मोनू के खिलाफ एफआईआऱ दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि डिवीजन नंबर-3 में किसी भी तरह की लाटरी की दुकान नहीं चलने देंगे।

VIDEO – पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, अब ठगी करने वालों को 10 साल की सजा

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *