Cyclone Biparjoy: कहर बरपा रहा है चक्रवाती तूफान बिपोर्जॉय, जानें पंजाब के मौसम का हाल

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 306 शब्द|📅 13 Jun 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Cyclone Biparjoy: चक्रवात बिपोर्जॉय (Cyclone Biparjoy) तबाही मचाते हुए आगे बढ़ रहा है। अति भीषण चक्रवाती तूफान ‘बिपोर्जॉय’ इस समय पूर्वी मध्य अरब सागर की खाड़ी के ऊपर है और धीरे-धीरे उत्तर की ओर बढ़ रहा है। इस तूफान के 15 जून को सौराष्ट्र-कच्छ और उससे सटे पाकिस्तानी तट तक पहुंचने की प्रबल संभावना है।

ये भी पढ़ें: वीडियो कॉल पर गर्लफ्रैंड के कपड़े उतरवाए

इसके बाद ‘बिपोर्जॉय’ के उत्तर-पूर्व दिशा की ओर बढ़ने और धीरे-धीरे कमजोर पड़ने की संभावना है। सौराष्ट्र और कच्छ के तटीय जिलों में लाखों लोगों के लिए यह एक भयानक सप्ताह होने जा रहा है क्योंकि चक्रवात गुजरात की ओर बढ़ रहा है। चक्रवात के पूरी तरह आने में अभी देर है लेकिन इसने अभी से अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है।

मौसम विभाग का कहना है कि बिपरजॉय 15 जून को सौराष्ट्र और कच्छ से टकराएगा। गुजरात में ही इसका सबसे ज्यादा असर होने की आशंका है। इसको लेकर गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल ने उच्च स्तरीय बैठक की है। एहतियात के तौर पर एनडीआरएफ की 21 और एसडीआरएफ की 13 टीमें तैनात की गई हैं। हजारों लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया जा चुका है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

इसका असर पड़ोसी राज्यों पर भी पड़ सकता है। 15 से 18 जून के बीच पंजाब, हरियाणा, दिल्ली में इसका असर देखा जा सकता है। इन राज्यों में इन दिनों भारी बारिश हो सकती है। इसके प्रभाव से 16 जून को जोधपुर, उदयपुर संभाग के जिलों के कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। इस बीच, दक्षिण पश्चिम राजस्थान में 45 से 55 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है।

VIDEO – पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, अब ठगी करने वालों को 10 साल की सजा

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *