Jalandhar News: जालंधर में निगम के जेई को बंधक बनाकर मारपीट, मशीनरी पर भी लोगों ने किया कब्जा, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 300 शब्द|📅 13 Jun 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर से बड़ी खबर है। जालंधर नगर निगम के एक जेई को कुछ लोगों ने बंधक बना लिया और उसके मारपीट की। उक्त जेई फोकल प्वाइंट में अंबेडकर पार्क के पास सरकारी जमीन को खाली करवाने पहुंचा था। स्थानीय लोगों ने उसे न केवल बंधक बना लिया बल्कि उसके साथ मारपीचट भी की।

ये भी पढ़ें: जालंधर के प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

जानकारी के मुताबिक नगर निगम के बीएंडआर ब्रांच को शिकायत मिली थी कि फोकल प्वाइंट में अंबेडकर पार्क की जमीन पर कुछ लोग कब्जा कर रहे हैं। इसी शिकायत पर नगर निगम के जेई पवन कुमार आज डिच मशीन लेकर रास्ता खाली करवाने पहुंचे थे। वहां पहले झगड़ा हुआ, बाद में लोगों ने जेई को बंधक बनाकर बैठा लिया।

स्थानीय लोगों ने जेई पवन कुमार के साथ धक्का मुक्की की और स्टाफ के साथ मारपीट की सूचना है। इसके साथ ही लोगों ने जेई पवन और स्टाफ समेत डिच मशीन को अपने कब्जे में ले लिया। जेई पवन कुमार ने फोन कर इसकी जानकारी एसई राहुल धवन को दी। राहुल धवन ने पुलिस अफसरों को फोन कर मौके पर पुलिस भिजवाया।

ये भी पढ़ें: वीडियो कॉल पर गर्लफ्रैंड के कपड़े उतरवाए

एसई राहुल धवन ने बताया कि जेई पवन का फोन आया था कि स्थानीय लोगों ने डिच मशीन और मशीनरी आने नहीं दे रहे हैं। जिससे पुलिस को सूचना दी गई है। मौके पर पुलिस पहुंच रही है। उन्होंने जेई के साथ मारपीट औऱ बंधक बनाने की सूचना को गलत बताया। उन्होंने कहा कि कुछ लोग निगम की कार्रवाई में बाधा डाला और स्टाफ व मशीनरी को आने नहीं दे रहे हैं। इससे मौके पर पुलिस भेजी गई है।

VIDEO – पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, अब ठगी करने वालों को 10 साल की सजा

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *