Jalandhar News: जालंधर में विदेश भेजने के नाम पर ट्रैवल एजैंट ने ठगे 9 लाख, पुलिस से शिकायत

Daily Samvad
2 Min Read
Fraud Travel Agent
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 274 शब्द|📅 13 Jun 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर में इमीग्रेशन कंपनियों और फ्राड ट्रैवल एजैंटों द्वारा लोगों को ठगने का काम जारी है। पुलिस भले ही सख्ती करने का ढोल पीटती रही, लेकिन फर्जी तरीके से इमीग्रेशन कंपनी खोलकर बैठे धोखेबाज ट्रैवल एजैंट रोज लोगों को लाख रुपए का चूना लगा रहे हैं।

ये भी पढ़ें: वीडियो कॉल पर गर्लफ्रैंड के कपड़े उतरवाए

ऐसा ही एक मामला जालंधर के भोगपुर कस्बे में सामने आया है। जहां पर विदेश भेजने के नाम पर ट्रैवल एजैंट ने एक शख्स को लाखों रुपए ठग लिए। ट्रैवल एजैंट ने विदेश भेजने के नाम पर परविंद्र सिंह से 9 लाख रुपए ऐंठ लिए, जबकि उसे न तो विदेश भेजा और न ही उसके पैसे वापस किए गए।

पीड़ित परविंद्र सिंह ने एसएसपी देहाती को इसकी शिकायत दी है। पीड़ित परविंद्र सिंह ने कहा है कि भोगपुर का रहने वाला ट्रैवल एजैंट गुरमेल सिंह उर्फ बब्बू बुट्टर ने उसे विदेश भेजने के जाल में फंसाया और उससे 9 लाख रुपए की ठगी मारी। पीड़ित ने बताया कि ट्रैवल एजैंट को तीन किश्तों में इन पैसों की अदायगी की गई।

ये भी पढ़ें: जालंधर के प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

पीड़ित परविंद्र सिंह का कहना है कि करीब अढ़ाई साल का समय बीत गया है लेकिन न तो ट्रैवल एजैंट बब्बू बुट्टर ने उसे विदेश भेजा और न ही उसके पैसे वापस कर रहा है। परमिंद्र सिंह ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। शिकायत के बाद एसएसपी ने भोगपुर पुलिस थाने को सख्त एक्शन लेने का निर्देश दिया है।

VIDEO – पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, अब ठगी करने वालों को 10 साल की सजा

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *