MRF share price: इस कंपनी का शेयर पहुंचा 1 लाख के पार, इस ऊंचाई पर पहुंचने वाली पहली कंपनी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 272 शब्द|📅 13 Jun 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। MRF share price: देश की बड़ी टायर कंपनी MRF (Madras Rubber Factory) ने आज शेयर मार्केट में इतिहास बना दिया। 1 लाख रुपये के स्तर को हिट करने वाला, ये पहला स्टॉक बन गया। आज यानी 13 जून को शेयर ने कैश सेगमेंट में 1 लाख रुपये के स्तर को पार किया। MRF के शेयर ने अपनी लिस्टिंग के करीब 30 साल बाद आज इंट्रा डे में 1,00,439.95 रुपये की ऊंचाई को छुआ।

ये भी पढ़ें: वीडियो कॉल पर गर्लफ्रैंड के कपड़े उतरवाए

MRF के शेयर को पीछे मुड़कर अगर देखें तो साल 2010 में शेयर का भाव 1,000 रुपये था। 21 फरवरी 2012 को शेयर ने 10,000 रुपये को छुआ। पहली बार ये शेयर 20 जनवरी 2021 को 90,000 के पार बंद हुआ था। इसके करीब ढाई साल बाद यानी आज 13 जून को MRF के शेयर ने 1 लाख रुपये की ऐतिहासिक ऊंचाई को पार किया है। 23 साल में MRF के शेयर ने करीब 10,000% का रिटर्न दिया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

MRF का पूरा नाम मद्रास रबर फैक्ट्री है। 1946 में टॉय बैलून बनाने से इस कंपनी की शुरुआत हुई थी। साल 1960 के बाद से MRF ने टायर बनाना शुरू किया।आज ये कंपनी भारत की सबसे बड़ी टायर बनाने वाली कंपनी है। 60 से ज्यादा देशों में कंपनी की पहुंच है। टायर बनाने वाली कंपनी MRF का मुख्यालय चेन्नई में है। ये टायर के अलावा ट्यूब, कन्वेयर बेल्ट, पेंट, खिलौने बनाने का काम करती है।

VIDEO – पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, अब ठगी करने वालों को 10 साल की सजा

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *