International Day Of Yoga: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे प्राथमिक विद्यालयों के छात्र

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 432 शब्द|📅 14 Jun 2023

डेली संवाद, लखनऊ। International Day Of Yoga: 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के छात्र भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। समर वेकेशन के बीच 21 जून को खासतौर पर योग दिवस के लिए प्रदेश भर के स्कूल खोले जाएंगे और यहां बच्चे न सिर्फ योगाभ्यास करेंगे, बल्कि उन्हें मिष्ठान, फल एवं शुद्ध पेयजल का भी वितरण किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: जालंधर के प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

यही नहीं, इस दिन बच्चों के लिए विभिन्न शैक्षिक प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा और इनमें टॉप-3 पर रहने वाले छात्रों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। योग दिवस से एक दिन पूर्व 20 जून को विद्यालय में साफ सफाई कराई जाएगी। नौवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन के संबंध में मध्यान्ह भोजन प्राधिकरण एवं शिक्षा निदेशक की ओर से इस संबंध में विस्तृत दिशा निर्देश सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को दिए गए हैं।

समस्त प्राथमिक तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय होंगे शामिल

मध्यान्ह भोजन प्राधिकरण के निदेशक विजय किरण आनंद द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सभी विद्यालयों में उपस्थित छात्रों के मध्य मिष्ठान तथा खीर, हलवा आदि, फल एवं शुद्ध पेयजल का वितरण किया जाए। आदेश में ये भी कहा गया है कि योग दिवस को लेकर शिक्षा निदेशक (बेसिक) द्वारा जारी निर्देशों का भी अनुपालन अनिवार्य रूप से किया जाए।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Wonderland में मत भेजना अपने बच्चे, जाने वजह

शिक्षा निदेशक (बेसिक) की ओर से दिए गए निर्देशों में प्रदेश के समस्त प्राथमिक तथा उच्च प्राथमिक विद्यालयों को योग गतिविधियों में शामिल होने को कहा गया है। निर्देशों के अनुसार, 20 जून को सभी जनपदों के समस्त प्राथमिक तथा उच्च प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षकों एवं बच्चों को प्राणायाम, आसन, ब्रीथिंग अभ्यास, योग से होने वाले लाभों के संबंध में जागरूक करने के साथ ही समस्त समस्त प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की प्रतिभागिता सुनिश्चित की जाए।

शैक्षिक प्रतियोगिताओं का भी होगा आयोजन

21 जून को समस्त प्राथमिक तथा उच्च प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यपक, शिक्षकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों एवं बच्चों को प्राणायाम, सूर्यनमस्कार एवं ब्रीथिंग का अभ्यास कराया जाएगा। इसके बाद विद्यालय स्तर पर बच्चों के बीच आसन, प्राणायाम और ध्यान जैसी योग क्रियाओं का आयोजन होगा।

यही नहीं, कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों के मध्य योग विषय पर पोस्टर, निबंध, क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। विद्यालय स्तर पर आयोजित होने वाली गतिविधियों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।

VIDEO – स्मार्ट सिटी घोटाला: 10 करोड़ की रोड 10 महीने में ध्वस्त

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *