Punjab News: पंजाब में BJP का महाजनसंपर्क अभियान, जेपी नड्डा ने गिनाई मोदी सरकार की 9 साल की उपलब्धियां

Daily Samvad
3 Min Read
JP-Nadda
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 373 शब्द|📅 14 Jun 2023

डेली संवाद, होशियारपुर। Punjab News: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने बुधवार को होशियारपुर में आयोजित रैली को संबोधित किया। होशियारपुर में मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर महाजनसंपर्क अभियान रैली का आयोजन किया गया था। रैली को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि केंद्र सरकार के 9 साल सुशासन के रहे हैं।

ये भी पढ़ें: हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, महिला को न्यूड कर VIDEO बनाई

उन्होंने कहा कि बीजेपी (BJP) की सरकार ने जमीनी स्तर पर काम किया है, जो 70 सालों में नहीं हुआ। बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि पहले भारत का नाम भ्रष्टाचार वाले देशों में आता था, लेकिन पीएम मोदी (PM Modi) के शासन में इससे छुटकारा मिला है। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने जो कहा वो किया।

नड्डा ने कहा कि आज विश्व में भारत का नाम ऊंचा हुआ है। भारत में सभी वर्गों का विकास हो रहा है। गरीबी अन्न योजना से भारत में गरीबी रेखा कम हुई है। इसी के साथ, मोदी सरकार ने अति पिछड़े वर्ग को संवैधानिक दर्जा दिया है। बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ने ही अयोध्या में राम जन्म भूमि बनाने का काम किया है। जम्मू-कश्मीर से भी धारा-370 हटाई है। देश में सिर्फ भाजपा ही वैचारिक पार्टी है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

जेपी नड्डा ने कहा कि पीएम आवास योजना से 4 करोड़ घर बन रहे हैं। मोदी सरकार ने 19 हजार गांवों तक बिजली पहुंचाई है। नड्डा ने कहा कि किसानों के लिए भी मोदी सरकार ने बहुत काम किए हैं। 11.78 करोड़ किसानों के खातों में पैसे जा रहे हैं। नड्डा ने रैली में 1984 के दंगों का भी जिक्र किया। नड्डा ने कहा कि मोदी सरकार ने सिख दंगों के दोषियों को सजा दिलाई है।

जेपी नड्डा ने रैली में कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश की छवि खराब करने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि देश में इंदिरा गांधी ने इमरजेंसी लगाई थी और राहुल गांधी विदेश में कह रहे हैं कि भारत में लोकतंत्र नहीं है। राहुल गांधी विदेश में लोकतंत्र बचाने की बात करते हैं।

VIDEO – स्मार्ट सिटी घोटाला: 10 करोड़ की रोड 10 महीने में ध्वस्त

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *