Ward Bandi in Jalandhar: जालंधर नगर निगम की वार्डबंदी फाइनल, निगम मुख्यालय में कल डिस्पले हो सकेगा नए वार्डों के नक्शे, पढ़ें कब होंगे निगम चुनाव

Daily Samvad
3 Min Read

डेली संवाद, जालंधर। Ward Bandi in Jalandhar: जालंधर नगर निगम चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों का इंतजार खत्म होने जा रहा है। ये इंतजार था 85 वार्डों की नोटिफिकेशन और उनके नक्शे जारी होने का। सरकार ने वार्डबंदी फाइनल कर दी है, कल यानि वीरवार को फाइनल नोटिफिकेशन जारी हो सकता है। इसके साथ ही वार्डों के नक्शे भी नगर निगम मुख्यालय में डिस्पले कर दिए जाएंगे।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Wonderland में मत भेजना अपने बच्चे, जाने वजह

जानकारी के मुताबिक वार्डबंदी का नक्शा नगर निगम मुख्यालय में कल डिस्पले हो सकता है। इसके लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। वार्डबंदी का ड्राफ्ट भी जारी होगा, इससे सभी लोगों को पता लग सकता है कि उनका वार्ड किस तरह से है, उनके वार्ड में कौन से मोहल्ले और कालोनियां हैं।

पहले एसा थी वार्डों स्थिति

  • जनरल वार्ड – 2, 6, 8, 10, 12, 14, 16, 18, 20, 22, 24, 28, 30, 32, 38, 42, 46, 48, 50, 56, 58, 60, 64, 66, 70, 72, 76 व 82
  • महिला रिजर्व वार्ड- 1, 11, 17, 19, 21, 25, 27, 29, 31, 33, 35, 37, 39, 49, 51, 53, 59, 61, 63, 65, 67, 69, 71, 73, 77, 79, 81, 83 व 85
  • एससी रिजर्व वार्ड – 4, 26, 34, 36, 40, 44, 54, 62, 68, 74, 78, 80 व 84
  • एससी महिला रिजर्व वार्ड – 3, 5, 7, 9, 13, 15, 41, 43, 45, 47, 55, 57 व 75
  • बीसी रिजर्व वार्ड – 23 और 25
ये भी पढ़ें: जालंधर के प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

दूसरी तरफ लोगों में निगम चुनाव को लेकर बड़ी बेचैनी है। लोग जनवरी से ही निगम चुनाव का इंतजार कर रहे हैं। लोकसभा उपचुनाव न होता तो शायद अब तक नगर निगम के चुनाव हो गए होते। लोकसभा उपचुनाव में सत्ताधारी AAP को बड़ा फायदा हुआ, जिससे अब सरकार जल्द ही निगम चुनाव करवाने की तैयारी में है।

जानकार बताते हैं कि नगर निगम चुनाव जुलाई में हो सकता है। वार्डबंदी फाइनल होने के बाद अगले 10 दिनों में आपत्तियों को दूर करने की प्रक्रिया चलेगी, इसके बाद कभी भी चुनाव की घोषणा की जा सकती है। सूत्रों के मुताबिक जुलाई के आखिर में निगम चुनाव करवाए जा सकते हैं।

VIDEO – स्मार्ट सिटी घोटाला: 10 करोड़ की रोड 10 महीने में ध्वस्त

Smart City Scam | 10 करोड़ की रोड 10 महीने में ध्वस्त | Vigilance जांच की मांग |  Daily Samvad










728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *