CM Mann Vs Sukhbir Badal: सुखबीर सिंह बादल पर भड़के सीएम भगवंत मान, ट्वीट कर दिया करारा जवाब

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, पंजाब। CM Mann Vs Sukhbir Badal: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सुखबीर सिंह बादल पर जुबानी हमला बोला है। सुखबीर बादल को पागल कहने पर सीएम मान ने करारा जवाब दिया है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से वीडियो शेयर किया है। सीएम मान द्वारा शेयर किए गए वीडियो में सुखबीर बादल गुरुद्वारा साहिब में लोगों को संबोधित कर रहे है कि जब से पंजाब बना है, पंजाब में 4 मुख्यमंत्री बने, 3 ही समझ लो।

ये भी पढ़ें: जालंधर के प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

बरनाला साहिब तो अढ़ाई साल ही रहे पर बादल साहिब करीब 20 साल मुख्यमंत्री बने। कैप्टन अमरिंद्र सिंह 10 साल मुख्यमंत्री बने रहे और बेअंत सिंह भी मुख्यमंत्री रहे। उन्होंने कहा कि अब एक बना है, पागल जिहा, उसे एक साल हुआ है। इसके जवाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सुखबीर बादल को करारा जवाब दिया है।

ये भी पढ़ें: हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, महिला को न्यूड कर VIDEO बनाई

उन्होंने ट्वीट कर कहा कि ‘ये देखो पंजाबियो, इनकी बौखलाहट या दिमागी संतुलन खराब। बादल भी साहिब, बरनाला भी साहिब, बेअंत सिंह और कैप्टन भी साहित और मुझे “पागल जिहा “, कोई बात नहीं, सुखबीर जी मेरे साथ कुदरत है..मेरे साल लोग है। कम से कम ये पागल जिहा पंजाब को आपके जैसे लूटता तो नहीं।

VIDEO- भगवंत मान सरकार के खिलाफ रची जा रही है बड़ी साजिश
















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *