Jalandhar News: जालंधर में निगम दफ्तर के बाहर भारी हंगामा, लोगों ने जमकर की नारेबाजी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 281 शब्द|📅 15 Jun 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब के जालंधर से खबर सामने आ रही है। खबर है कि नगर निगम के ऑफिस के बाहर आज हंगामा देखने को मिला है। दरअसल जालंधर के कबीर नगर और अन्य मोहल्ला निवासी आज निगम दफ्तर के बाहर बाल्टियां लेकर पहुंच गए जिसके बाद वहां पर काफी हंगामा देखने को मिला है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक लोग पानी की किल्लत से परेशान होकर आज नगर निगम के दफ्तर के बाहर पहुंचे है। मोहल्ला वासियों का आरोप है कि भले ही बारिश के कारण गर्मी से राहत मिली है लेकिन वहीं बिजली न होने के कारण अब पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है जिससे काफी परेशानी हो रही है।

ये भी पढ़ें: हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, महिला को न्यूड कर VIDEO बनाई

जिसके तहत आज लोगों ने निगम के दफ्तर के बाहर बाल्टियां लेकर पहुंचे और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उनका कहना है कि पिछले काफी समय से पानी की किल्लत से वह परेशान हो रहे है। कई बार इस समस्या को लेकर वह बात कर चुके है। लेकिन प्रशासन की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई।

Jalandhar News: जालंधर में निगम दफ्तर के बाहर भारी हंगामा, लोगों ने जमकर की नारेबाजी

अब उन्होंने निगम प्रशासन को मांग पत्र दिया है। वहीं प्रशासन के अधिकारी ने उनका मांग पत्र रखकर एक अधिकारी ने मोहल्लानिवासियों के साथ भेजा है। ताकि उन्हें आ रही पानी की समस्या को हल किया जा सके। जिसके बाद मोहल्लानिवासियों ने धरना खत्म किय। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर दोबारा ऐसा होता है तो वह फिर प्रशासन के खिलाफ धरना देंगे।

VIDEO- भगवंत मान सरकार के खिलाफ रची जा रही है बड़ी साजिश

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *