Transfers Posting in Punjab: जालंधर-अमृतसर-लुधियाना और पटियाला समेत सभी नगर निगमों में अफसरों के तबादले, जालंधर में अब दो-दो MTP, पढ़ें ट्रांसफर लिस्ट

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 261 शब्द|📅 15 Jun 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Transfers Posting in Punjab: सरकार ने नगर निगम चुनाव से पहले आज बड़े स्तर पर तबादले किए हैं। इसमें सभी नगर निगमों के अधिकारी शामिल हैं। तबादले के बाद नगर निगम जालंधर में अब दो एमटीपी हो गए हैं। जालंधर के एमटीपी का भी तबादला हो गया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में 85 वार्डों का सरकार ने किया नोटिफिकेशन, नगर निगम ने रोका!

सरकार ने आज तबादले किए हैं। इसमें जालंधर के म्युनिसिपल टाउन प्लानर (MTP) नरिंदर शर्मा को अमृतसर भेजा गया है। हालांकि नरिंदर शर्मा पिछले कई दिनों से अपना तबादला करवाने में लगे थे, क्योंकि वे अमृतसर के हैं। अमृतसर में बेसमेंट की खुदाई में बिल्डिंग गिरने से सरकार ने उन्हें सस्पैंड किया था, बहाली के बाद जालंधर पोस्टिंग दे दी थी।

उधर, सरकार ने जालंधर नगर निगम में दो एमटीपी की तैनाती की है। अमृतसर के एमटीपी विजय कुमार को जालंधर भेजा गया है। इसी तरह लुधियाना के एमटीपी बलविंदर सिंह को जालंधर में तैनात किया गया है। यानि जालंधर में अब विजय कुमार और बलविंदर सिंह दो-दो एमटीपी होंगे।

ये भी पढ़ें: जालंधर के प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

सरकार के इसके अलावा कई इंजीनियरों का भी तबादला किया है। लेखाकार भी बदले गए हैं। इसमें जालंधर, लुधियाना, पटियाला, बठिंडा, अमृतसर समेत अन्य नगर निगमों के अफसरों के तबादले शामिल हैं।

पढ़ें ट्रांसफर लिस्ट

 

Transfers Posting in Punjab: जालंधर-अमृतसर-लुधियाना और पटियाला समेत सभी नगर निगमों में अफसरों के तबादले, जालंधर में अब दो-दो MTP, पढ़ें ट्रांसफर लिस्ट
Transfers in Punjab
ये भी पढ़ें: हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, महिला को न्यूड कर VIDEO बनाई

VIDEO- भगवंत मान सरकार के खिलाफ रची जा रही है बड़ी साजिश

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *