Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप के सदस्यों, विद्यार्थियों व मेडिकल फैकल्टी ने किया रक्तदान

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 261 शब्द|📅 16 Jun 2023

डेली संवाद, जालंधर। Innocent Hearts: बौरी मेमोरियल एजुकेशनल एंड मेडिकल ट्रस्ट द्वारा संचालित दिशा- एन इनीशिएटिव के तहत इनोसेंट हार्ट्स मल्टीस्पेशिएलिटी अस्पताल में सिविल अस्पताल जालंधर के सहयोग से रक्तदान शिविर लगाया गया। इस शिविर का उद्घाटन डॉ. चंद्र बौरी (मैनेजिंग डायरेक्टर मेडिकल सर्विसेज, इनोसेंट – हर्ट्स ग्रुप) के हाथों हुआ।

ये भी पढ़ें: जालंधर के प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

इस रक्तदान शिविर में इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप के सदस्यों, अध्यापकों, मैनेजमेंट, कॉलेज के विद्यार्थियों एवं अस्पताल के सदस्यों व डॉक्टरों ने तथा इनोसेंट हार्ट्स मल्टीस्पेशिएलिटी अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. मनीष खुराना तथा कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. विवेक राणा ने भी रक्तदान करके इस महान कार्य में अपना अहम् योगदान दिया।

इनोसेंट हर्ट्स ग्रुप के चेयरमैन डॉ. अनूप बौरी ने कहा कि रक्तदान महादान है। यह समाज सेवा से जुड़ने का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस शिविर का आयोजन हमारे लिए खुशी व गर्व की बात है। अस्पताल का प्रबंधन भविष्य में भी इसी तरह के रक्तदान शिविर के आयोजन करता रहेगा।

ये भी पढ़ें: हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, महिला को न्यूड कर VIDEO बनाई

डॉ. चंद्र बौरी ने बताया कि लोगों को यह भ्रम है कि रक्तदान करने से शरीर में कमज़ोरी आती है। जबकि ऐसा कुछ नहीं होता, बल्कि इससे तो हमारा शरीर स्वस्थ रहता है। सभी को समयानुसार अवश्य ही रक्तदान करते रहना चाहिए। क्योंकि आपके द्वारा किया गया रक्तदान किसी के जीवन के लिए वरदान साबित हो सकता है। इस रक्तदान से कई लोगों की जान बचाई जा सकती है।

VIDEO- भगवंत मान सरकार के खिलाफ रची जा रही है बड़ी साजिश

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *