Jobs News: इन विभागों में निकली बंपर भर्तियां, जानें आप किसके लिए कर सकते हैं अप्लाई

Daily Samvad
3 Min Read
Job
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 449 शब्द|📅 16 Jun 2023

डेली संवाद, उत्तर प्रदेश। Jobs News: उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन से लेकर मध्य प्रदेश प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन तक अलग-अलग पद पर वैकेंसी निकली हैं। सभी के लिए योग्यता से लेकर अंतिम तारीख और आवेदन के तरीके तक सब अलग हैं। अगर आप भी इन भर्तियों के लिए आवेदन करने की इच्छा रखते हों तो अंतिम तारीख के पहले बताए गए प्रारूप में अप्लाई कर सकते हैं।

शॉर्ट में इंफॉर्मेशन यहां चेक की जा सकती है और डिटेल जानने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर दिया नोटिस चेक कर सकते हैं। यूपीपीएससी ने अलग-अलग विभागों में बंपर भर्ती निकाली है। वे कैंडिडेट्स जो जरूरी योग्यता रखते हों, वे फॉर्म भर सकते हैं। ऐसा करने के लिए उन्हें यूपीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।

ये भी पढ़ें: जालंधर के प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

जिसका पता ये है – uppsc.up.nic.in। इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से कुल 394 पद पर भर्ती होगी। आवेदन शुरू हो गए हैं और अप्लाई करने की लास्ट डेट 14 जुलाई 2023 है। मध्य प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन ने टैक्सेशन असिस्टेंट के पद पर भर्ती निकाली है। इनके लिए एप्लीकेशन लिंक फिर से खोला गया है। एक बार लिंक खुलकर बंद हो चुका है और दोबारा रजिस्ट्रेशन आज यानी 16 जून से हो रहे हैं।

अप्लाई करने के लिए एमपीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका पता ये है – mppsc.mp.gov.in। इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से कुल 100 पद भरे जाएंगे। चंडीगढ़ पुलिस में कॉन्सटेबल के बंपर पद पर भर्ती चल रही है। आवेदन करने की लास्ट डेट 22 जून 2023 है। लास्ट डेट के पहले बताए गए फॉरमेट में फॉर्म भर दें। 12वीं पास आवेदन के पात्र हैं।

इन पद के लिए केवल ऑनलाइन अप्लाई किया जा सकता है। ऐसा करने के लिए आपको चंडीगढ़ पुलिस की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका पता ये है – chandigarhpolice.gov.in। साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे ने 772 पद पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। ये पद अपरेंटिस के हैं जिन पर आवेदन 8 जून से शुरू हो गए हैं और इनके लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट है 7 जुलाई 2023।

ये भी पढ़ें: हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, महिला को न्यूड कर VIDEO बनाई

इन पद पर आवेदन करने के लिए जरूरी है कि कैंडिडेट ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 50 प्रतिशत अंक के साथ दसवीं पास की हो। इसके साथ ही जरूरी है कि उसने संबंधित ट्रेड में नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट भी लिया हो। आवेदन करने और डिटेल जानने के लिए secr.indianrailways.gov.in पर जाएं।बिहार सीजीएल ने 2248 पद पर भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है।

VIDEO- भगवंत मान सरकार के खिलाफ रची जा रही है बड़ी साजिश

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *