⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 153 शब्द|📅 16 Jun 2023
डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) की अंतरिम कमेटी की आज बुलाई गयी आपात बैठक में श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस बैठक में ज्ञानी रघबीर सिंह को अकाल तख्त का नया जत्थेदार बनाने का फैसला लिया गया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप
मिली जानकारी के अनुसार जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह को श्री अकाल तख्त साहिब के पद से हटा दिया गया है और इनकी जगह पर ज्ञानी रघबीर सिंह को अकाल तख्त का नया जत्थेदार बनाया गया है। वहीँ आपको यह भी बता दे कि ज्ञानी हरप्रीत सिंह तख्त श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार बने रहेंगे।
VIDEO- भगवंत मान सरकार के खिलाफ रची जा रही है बड़ी साजिश








