Punjab Border Retreat Ceremony: पंजाब में भारत-पाक बॉर्डर पर होने वाली रिट्रीट सेरेमनी के समय में बदलाव, BSF ने नई समयसारिणी जारी की

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 325 शब्द|📅 17 Jun 2023

डेली संवाद, अमृतसर (रमेश शुक्ला सफर)। Punjab Border Retreat Ceremony Time Change: पंजाब से बड़ी खबर है। पंजाब में भारत-पाकिस्तान के मध्य होने वाली रिट्रीट सेरेमनी का समय बदल गया है। अमृतसर के वाघा बार्डर, अटारी बॉर्डर सहित फाजिल्का व फिरोजपुर में अब रिट्रीट शाम 6 बजे की जगह 6.30 बजे होगी। गर्मी बढ़ने व दिन बड़े होने के बाद इस फैसले को लिया गया है।

ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

देश में तीन जगह पर भारत-पाकिस्तान के मध्य रिट्रीट सेरेमनी होती है, जिसमें भारत की सीमा सुरक्षा बल के जवान पाकिस्तान रेंजर्स के साथ मिलकर भाग लेते हैं। अमृतसर, फज्लिका और फिरोजपुर जिले में होने वाली इस रिट्रीट सेरेमनी को देखने के लिए बड़ी संख्या में देश-विदेश के पर्यटक पहुंचते हैं।

लगभग 40 मिनट तक होने वाली इस रिट्रीट सेरेमनी के दौरान पूरा माहौल देशभक्ति से सराबोर हो जाता है। भारत की सरहद पर भारतीय तो पाकिस्तान की तरफ पाक नागरिक अपने देश के नारे लगा अपने देश-प्रेम को उजागर करते हैं। लोग देशभक्ति के गानों से झूमते हुए दिखाई देते हैं।

ये भी पढें: गर्लफ्रेंड के साथ रंगरेलियां मना रहा था JE, पत्नी ने रंगे हाथों पकड़ा

शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के स्मारक हुसैनीवाला बॉर्डर के नजदीकी हैं। 1962 तक यह क्षेत्र पाकिस्तान के पास रहा और उन्होंने भारत के इन महान शहीदों की याद में कोई भी स्मारक बनाने की परवाह नहीं की, जिन्होंने दोनों देशों की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी।

यह 1962 की बात है, जब भारत ने सुलेमानकी (फाजिल्का) के पास के 12 गांव पाकिस्तान को दे दिए थे और बदले में इस शहीद स्मारक की जमीन मिली थी। लेकिन तकदीर की विडम्बना यह है कि 1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान इन्हीं शहीदों की मूर्तियों को पाकिस्तान की सेना हटाकर ले गई और आज तक वापस नहीं की गई हैं।

हां मैं पागल हूं…. CM Bhagwant Mann खुद को क्यों कहा पागल, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *