Crime News: गर्लफ्रेंड ने दिया धोखा, लड़के ने Instagram पर Live होकर दे दी जान

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 489 शब्द|📅 17 Jun 2023

आगरा/हैदराबाद। Crime News: उत्तर प्रदेश के आगरा के एक लड़के ने गर्लफ्रैंड द्वारा धोखा दिए जाने से परेशान होकर सुसाइड कर लिया। सुसाइड उसने कोसों दूर हैदराबाद में Instagram पर Live होकर किया। लाइव सुसाइड के बाद लड़के और लड़की के घर में कोहराम मच गया।

जानकारी के मुताबिक आगरा के एक लड़के ने हैदराबाद में सुसाइड कर लिया। सुसाइड करने से पहले युवक ने इंस्टाग्राम पर वीडियो भी पोस्ट किया था। वीडियो में युवक कहा रहा है कि मेरी गर्लफ्रेंड के पापा ने शादी कराने के लिए रुपए मांगे। नहीं देने पर शादी नहीं कराई। इसलिए अब मैं सुसाइड कर रहा हूं।

ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

लड़के के घरवालों ने हैदराबाद में लड़की और उसके परिवार वालों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की एफआईआर दर्ज कराई है। लड़की फिरोजाबाद की रहने वाली है। आगरा के थाना ट्रांस यमुना के टेड़ी बगिया इलाके में रहने वाले मनोज पाठक ने 11 जून को हैदराबाद में सुसाइड कर लिया था। सुसाइड से पहले उसने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया। वीडियो 16 जून को सामने आया है।

मनोज के चचेरे भाई नीरज ने बताया,”करीब 15 दिन पहले मनोज जॉब के लिए हैदराबाद गया था। आगरा से हैदराबाद की दूरी करीब 1300Km है। हैदराबाद में किराए पर एक कमरा लेकर रह रहा था। 12 तारीख को हैदराबाद पुलिस का फोन आया कि मनोज ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया है।”

नीरज ने बताया, “घरवाले हैदराबाद पहुंचे। घर के कमरे में ही लाश मिली थी। लाश को पहले किसने देखा… किसने पुलिस को बुलाया। इन बातों की जानकारी नहीं है। हैदराबाद में ही मनोज का पोस्टमॉर्टम हुआ। फिर वहीं पर अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान किसी का ध्यान मनोज के मोबाइल पर नहीं गया था। बाद में मोबाइल जांचा गया, तो उसके इंस्टाग्राम पर सुसाइड से ठीक पहले के 2 वीडियो पोस्ट मिले।”

ये भी पढें: गर्लफ्रेंड के साथ रंगरेलियां मना रहा था JE, पत्नी ने रंगे हाथों पकड़ा

जो वीडियो सामने आया है, उसमें मनोज कह रहा है, “मैं मनोज पाठक आगरा का रहने वाला हूं। कामना (बदला हुआ नाम) ने मेरे साथ फ्रॉड किया है। वो राठौर चौक फिरोजाबाद में रहती है। उसके घर वालों ने मुझसे शादी के लिए रुपए मांगे थे। शादी के रुपए ने देने पर उन्होंने मुझे कैंसिल कर दिया। इसलिए अब मैं सुसाइड कर रहा हूं। इसका जिम्मेदार उसके घर वाले होंगे।”

मनोज ने सुसाइड से पहले अपने इंस्टाग्राम पर 22 वीडियो पोस्ट किए। इसमें कई वीडियो में वो उसके साथ प्रेमिका भी है। एक वीडियो में वो प्रेमिका को वापस आने की बात कह रहा है। एक पोस्ट में उसने प्रेमिका का पोस्ट डालकर लिखा है माई वाइफ। एक पोस्ट में लिखा है कि उससे मेरी शादी दिल्ली में हो चुकी है। एक वीडियो में उसने अपना फोटो डालकर कहा है कि आजा लौटकर हर कोई तेरा वेट कर रहा है।

हां मैं पागल हूं…. CM Bhagwant Mann खुद को क्यों कहा पागल, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *