Father’s Day: कल मनाया जा रहा है फादर्स डे, जाने जून के तीसरे संडे को ही क्यों मनाते हैं

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 336 शब्द|📅 17 Jun 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Father’s Day: लाइफ में फादर यानी कि पिता का जो रोल होता है वह वर्ड में एक्सप्लेन भी नहीं हो सकता है। पिता द्वारा किए गए योगदान और बलिदान के अहसास लिए हर साल जून के तीसरे रविवार को फादर्स डे (Fathers Day) सेलिब्रेट होता है। इस साल भारत में यह 18 जून को मनाया जाएगा। फादर्स डे जीवन में पिता या पिता के रूप की अनूठी भूमिका को पहचानने के लिए मनाया जाता है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

अपने बच्चों को आर्थिक, मानसिक, भावनात्मक और शारीरिक रूप से समर्थन देने से लेकर, हर किसी के जीवन में पिता की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। यह दिन हमारे परिवारों और समाज में बड़े पैमाने पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पिताओं की भूमिका को स्वीकार करने और उनकी सराहना करने के लिए मनाया जाता है। बच्चे इस दिन का बेसब्री से इंतजार करते हैं।

फादर्स डे को लेकर कहा जाता है कि पहली बार संयुक्त राज्य अमेरिका में फादर्स डे मनाया गया था। यहां जब 5 जुलाई, 1908 को संयुक्त राज्य अमेरिका के वेस्ट वर्जीनिया में एक खदान में विस्फोट होने जाने पर सैकड़ों लोगों की मौत हो गई थी। इस हादसे के बाद ग्रेस गोल्डन की बेटी ने दुर्घटना में अपनी जान गंवाने वाले सभी पुरुषों के लिए रविवार की सेवा का यानी कि फादर्स डे का प्रस्ताव रखा है।

ये भी पढ़ें: हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, महिला को न्यूड कर VIDEO बनाई

फादर्स डे को अमेरिका में तब से लोकप्रियता मिलनी शुरू हुई जब साल 1972 में राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन ने एक डिक्लेरेशन पर साइन किए। इसके बाद से हर साल जून के तीसरे रविवार को फादर्स डे मनाया जाता है। फादर्स डे अलग-अलग देशों में अलग-अलग तारीखों को मनाया जाता है। संयुक्त राज्य अमेरिका में, यह जून में तीसरे रविवार को मनता है, और पिछले कुछ वर्षों में भारत में इसे महत्व मिला है।

हां मैं पागल हूं…. CM Bhagwant Mann का बड़ा कबूलनामा… देखें खुद को क्यों कहा पागल

https://youtu.be/kdbMTALvsj4
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *