Punjab News: महाराजा रणजीत सिंह प्रैपरेटरी इंस्टीट्यूट के चार कैडिट बने भारतीय हवाई सेना के कमिशनड अफ़सर

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सिज़ प्रैपरेटरी इंस्टीट्यूट (AFPI), एस.ए.एस. नगर (मोहाली) के चार कैडिटों ईशान बख्शी, मनराज सिंह साहनी, हर्षित बख्शी और अरमानदीप सिंह सोढी को आज एयर फोर्स अकैडमी, डंडीगल, हैदराबाद में शानदार पासिंग आउट परेड के उपरांत भारतीय हवाई सेना में कमीशन मिल गया है।

ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

भारत के राष्ट्रपति और हथियारबंद सेनाओं के सुप्रीम कमांडर श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने पासिंग आउट परेड का निरीक्षण किया। इन कैडिटों सहित पिछले 11 सालों में महाराजा रणजीत सिंह ए. एफ. पी. आई. के कुल 140 कैडिट भारतीय हथियारबंद सेनाओं में कमिशनड अफ़सर के तौर पर शामिल हुए हैं।

मुख्यमंत्री स. भगवंत मान के योग्य नेतृत्व अधीन मार्च 2022 से अब तक महाराजा रणजीत सिंह ए. एफ. पी. आई. के कुल 38 कैडिटों को अफ़सर के तौर पर कमीशन मिला है। इन कैडिटों को भारतीय हवाई सेना में अफ़सर बनने पर बधाई देते हुये पंजाब के रोज़गार उत्पत्ति, कौशल विकास और प्रशिक्षण मंत्री श्री अमन अरोड़ा ने कहा कि समूचे पंजाब को इनकी इस शानदार प्राप्ति पर गर्व है।

ये भी पढें: गर्लफ्रेंड के साथ रंगरेलियां मना रहा था JE, पत्नी ने रंगे हाथों पकड़ा

कैबिनेट मंत्री ने सभी कैडिटों को सुनहरी भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं। महाराजा रणजीत सिंह ए. एफ. पी. आई. के डायरैक्टर मेजर जनरल अजय एच. चौहान ( सेवामुक्त) ने कैडिटों को इंस्टीट्यूट के मोटो ’निसचै करि अपनी जीत करो’ पर खरा उतरने और पंजाब के योग्य सपूत और मुल्क के सच्चे सिपाही बनने का न्योता दिया।

हां मैं पागल हूं…. CM Bhagwant Mann खुद को क्यों कहा पागल, देखें

हां मैं पागल हूं.... CM Bhagwant Mann का बड़ा कबूलनामा... देखें खुद को क्यों कहा पागल | Daily Samvad











728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *