Happy Father’s Day 2023: पिता के प्रति प्यार दिखाकर डिप्स के बच्चों ने मनाया फादर्स डे

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 319 शब्द|📅 17 Jun 2023

डेली संवाद, जालंधर। Happy Father’s Day 2023: डिप्स चेन के सभी स्कूलों में फादर्स डे मनाया गया। इस मौके पर बच्चों ने अपने बहुत ही सुंदर कार्ड, गिफ्ट, फ्लावर बुके बना कर अपने पिता को दिया और उनके प्रति अपने प्यार का इजहार किया। इसके लिए विद्यार्थियों ने अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए पेंटिग कलर्स, कार्डबोर्ड, क्राफ्ट पेपर इस्तेमाल करते हुए ग्रीडिंग कार्ड बनाए।

ये भी पढ़ें: जालंधर के प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

इसके बाद बच्चों ने अपने पिता को कार्ड और फ्लावर के साथ अपने पिता कि प्यार भरी जादू की झप्पी दी। बच्चों ने जीवन में हमेशा पिता द्वारा सहयोग देने और हर मुसीबत से सुरक्षित रखने के लिए धन्यावाद बोला। बच्चों ने कहा कि माता-पिता ही होते है जो हमेशा बच्चों के आगे बढ़ने की हमेशा कामना करते है। सीनियर वर्ग के बच्चों ने अपने पिता के लिए केक बनाया।

Happy Father's Day 2023: पिता के प्रति प्यार दिखाकर डिप्स के बच्चों ने मनाया फादर्स डे

इस दौरान टीचर्स ने बच्चों को बताया कि सबसे पहले 1910 में वाशिंगटन में फादर्स डे मनाया गया था। इससे जुड़ी सोनेरा डोड की रोचक कहानी से बच्चों को अवगत करवाया गया। फादर्स डे पिता के बलिदान, मेहनत, प्यार और त्याग की भावना के प्रति अपना प्यार प्रकट करने का दिन है। डिप्स चेन के एमडी तरविंदर सिंह और सीएओ रमनीक सिंह जशन सिंह ने कहा कि जीवन में एक पिता का स्थान बहुत ही महत्वपूर्ण होता है।

ये भी पढ़ें: हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, महिला को न्यूड कर VIDEO बनाई

वह अपनी खुशियों को भूलाकर बच्चों के सपने पूरी करने की चाहत में दिन-रात मेहनत करता है। इन भावनाओं के माध्यम से उन्होंने बच्चों को पिता के महत्व के बारे में समझाया। पिता ऐसा एक छायादार पेड़ है जिसके नीचे रह कर बच्चे गम को भूल कर हर खुशी को हासिल कर सकते है। इसलिए हमेशा पिता का सम्मान करना चाहिए।

हां मैं पागल हूं…. CM Bhagwant Mann का बड़ा कबूलनामा… देखें खुद को क्यों कहा पागल

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *