डेली संवाद, लुधियाना। Ludhiana Loot: लुधियाना में 10 जून को हुई 8 करोड़ 49 लाख की डकैती की मास्टरमाइंड मोना उर्फ डाकू हसीना को उसके पति जसविंदर सिंह के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में 5 करोड़ 75 लाख की वसूली की जा चुकी है। यह संयुक्त अभियान लुधियाना पुलिस और उत्तराखंड के काउंटर इंटेलिजेंस द्वारा चलाया गया था।
Proud of @Ludhiana_Police & Counter Intelligence unit to solve the CMS Cash Robbery Case after arresting fugitive Mandeep Kaur @ Mona & her Husband Jaswinder Singh from #Uttarakhand
Kingpin of #LudhianaCashVanRobbery arrested in less than 100 hrs. (1/2) pic.twitter.com/VF2xkDVV83
— DGP Punjab Police (@DGPPunjabPolice) June 17, 2023
ये भी पढ़ें: जालंधर के प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब पुलिस ने मोना को उसके पति जसविंदर के साथ उत्तराखंड से पकड़ा है। वह यहां एक धार्मिक स्थल में छुपी हुई थी। इस बात की जानकारी DGP गौरव यादव ने दी है उन्होंने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। यहां आपको बता दें कि 10 जून को लुधियाना में एक कैश वैन से 8 करोड़ 49 लाख की लूट हुई थी।
ये भी पढ़ें: हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, महिला को न्यूड कर VIDEO बनाई
लूट की मास्टरमाइंड मनदीप कौर मूल रूप से लुधियाना के डेहलों की रहने वाली है। उसकी मुलाकात बरनाला के जसविंदर से सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर हुई थी। दोनों में वहीं से दोस्ती हुई और फरवरी में शादी कर ली। मंदीप कौर खुद को वकील प्रमोट करती थी, जबकि उसने एक दुष्कर्म का मामला किसी पर दर्ज कराया था उसकी पेशी भुगतने के लिए वह लुधियाना अदालत आती थी।