Malta vs England: फ्रांस की जीत में चमके एम्बाप्पे, इंग्लैंड ने माल्टा को 4-0 से हराया

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, नई दिल्ली। Malta vs England: यूरोपीय चैम्पियनशिप क्वालीफाइंग के मुकाबले खेले जा रहे हैं। फ्रांस ने जिब्राल्टर को 3-0 से हराया। मैच में स्ट्राइकर ओलिवियर गिरौद और किलियन एम्बाप्पे ने गोल दागे। गिरौद ने मैच के तीसरे मिनट में गोल दागकर फ्रांस को बढ़त दिला दी। इसके बाद हाफ टाइम से पहले फ्रांस को पेनल्टी मिला। एम्बाप्पे ने गोल कर 2-0 से बढ़त दिला दी।

ये भी पढ़ें: जालंधर के प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

जिब्राल्टर ने दूसरे हाफ में एक गोल खुद से खाया और जीत का अंतर 3-0 हो गया। फ्रांस सोमवार को स्टेड डी फ्रांस में ग्रुप बी में दूसरे स्थान पर चल रहे ग्रीस की मेजबानी करेगा। ग्रीस ने शुक्रवार को आयरलैंड को घर में 2-1 से हराया। उधर इंग्लैंड ने माल्टा को 4-0 से रौंद दिया। मैच में हैरी केन ने इंग्लैंड के लिए अपना 56वां गोल किया। केन इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी हैं।

ये भी पढ़ें: हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, महिला को न्यूड कर VIDEO बनाई

स्ट्राइकर मार्च में वेन रूनी के 53 के कुल स्कोर को पीछे छोड़ दिया। केन ने 31वें मिनट में पेनल्टी स्पॉट से गोल कर इंग्लैंड को ता’काली नेशनल स्टेडियम में 3-0 की हाफटाइम बढ़त दिला दी। फर्डिनेंडो ने भी मैच में गोल किया। इंग्लैंड ने ग्रुप सी में अपने शुरुआती तीन गेम जीते हैं, जिसमें यूरोपीय चैंपियन इटली भी शामिल है।

हां मैं पागल हूं…. CM Bhagwant Mann का बड़ा कबूलनामा… देखें खुद को क्यों कहा पागल

हां मैं पागल हूं.... CM Bhagwant Mann का बड़ा कबूलनामा... देखें खुद को क्यों कहा पागल | Daily Samvad

undefined




728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *