Manipur Violence: मणिपुर में एक बार फिर भड़की ‘हिंसा’ की आग, BJP दफ्तर में तोड़फोड़ और पथराव

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, मणिपुर। Manipur Violence: मणिपुर में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। राज्य में मैतेई और कुकी समुदाय के बीच जातीय हिंसा अभी भी जारी है। शुक्रवार की रात उग्रवादियों ने भाजपा कार्यालय पर हमला कर दिया। इतना ही नहीं कार्यालय में जमकर पथराव और तोड़फोड़ की गई, जिसके बाद पंखे भी टूट गए। यहां तक ​​कि उग्रवादियों ने भाजपा के झंडे उखाड़ दिए।

ये भी पढ़ें: जालंधर के प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

उधर, राज्य में तनावपूर्ण स्थिति को लेकर पूर्व सेना प्रमुख ने प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से तत्काल ध्यान देने की मांग की है। मणिपुर के सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए पूर्व सेना प्रमुख वेद प्रकाश मलिक ने कहा कि मणिपुर में कानून व्यवस्था की स्थिति पर उच्चतम स्तर पर तत्काल ध्यान देने की जरूरत है।

ये भी पढ़ें: हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, महिला को न्यूड कर VIDEO बनाई

मणिपुर में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। इससे पहले 15 जून को केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री आरके रंजन सिंह के इंफाल स्थित घर में भीड़ ने तोड़फोड़ की थी।विद्रोहियों ने उस रात न्यू चाकोन में दो घरों में भी आग लगा दी थी। जिसके बाद सुरक्षाबलों को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। इसके साथ ही भीड़ ने 14 जून को इंफाल के लाम्फेल इलाके में महिला मंत्री के सरकारी आवास में भी आग लगा दी थी।

हां मैं पागल हूं…. CM Bhagwant Mann का बड़ा कबूलनामा… देखें खुद को क्यों कहा पागल















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *