BJP Leader Arrested: भाजपा नेता को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाने वजह

Daily Samvad
3 Min Read

चेन्नई। BJP Leader Arrested: तमिलनाडु में भाजपा के बड़े नेता को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मदुरै पुलिस ने भाजपा के राज्य सचिव एसजी सूर्या (SG Suryah) को चेन्नई में गिरफ्तार किया। एसजी सूर्या की गिरफ्तारी पर तमिलनाडु भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई ने कहा कि यह कार्रवाई लोकतंत्र के खिलाफ है। एसजी सूर्या सामाजिक मुद्दों पर आवाज उठा रहे थे। वह द्रमुक और उसके सहयोगियों की आलोचना कर रहे थे, जिसके चलते उन्हें गिरफ्तार किया गया है।

एसजी सूर्या को चेन्नई में मदुरै जिला साइबर अपराध पुलिस ने मदुरै के सांसद सु वेंकटेशन पर उनके हालिया ट्वीट के सिलसिले में गिरफ्तार किया। एसजी सूर्या के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 153 (ए), 505 (1) (बी), 505 (1) (सी) और 66 (डी) आईटी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया था।

ये भी पढें: गर्लफ्रेंड के साथ रंगरेलियां मना रहा था JE, पत्नी ने रंगे हाथों पकड़ा

सूर्या ने एक सफाईकर्मी की मौत के बाद वेंकटेशन को पत्र लिखा था। सूर्या ने कम्युनिस्ट पार्टी के पार्षद विश्वनाथन पर आरोप लगाया था कि उन्होंने सफाईकर्मी को मल से भरे एक नाले को साफ करने के लिए मजबूर किया। इसके चलते सफाईकर्मी की मौत हो गई। सांसद को लिखे पत्र में सूर्या ने इस घटना की कड़ी आलोचना की। उन्होंने वेंकटेशन पर ट्वीट भी किया था। दावा किया जा रहा है कि इन वजहों से सूर्या को गिरफ्तार किया गया।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई ने ट्वीट कर सूर्या की गिरफ्तारी की निंदा की। उन्होंने ट्वीट किया, “तमिलनाडु भाजपा के राज्य सचिव एसजी सूर्या की रातोंरात गिरफ्तारी बेहद निंदनीय है। उन्हें सामाजिक मुद्दों पर डीएमके और उसकी गठबंधन पार्टी की दोहरी भूमिका की आलोचना करने के लिए गिरफ्तार किया गया है।”

ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

अन्नामलाई ने ट्वीट किया, “DMK आलोचना करने वालों को गिरफ्तार करती है। उनकी आवाज बंद कराने की कोशिश करती है। सरकार की काम की आलोचना करने वाले को गिरफ्तार करना गैर लोकतांत्रिक है। सरकार विरोधी आवाजों को कुचलने की कोशिश कर रही है और खुद को अभिव्यक्ति की आजादी के रखवाले के रूप में पेश करती है। ऐसा ज्यादा समय तक नहीं चलेगा। बीजेपी कार्यकर्ताओं को इस तरह के दमन से रोका नहीं जा सकता।”

हां मैं पागल हूं…. CM Bhagwant Mann का बड़ा कबूलनामा… देखें खुद को क्यों कहा पागल

हां मैं पागल हूं.... CM Bhagwant Mann का बड़ा कबूलनामा... देखें खुद को क्यों कहा पागल | Daily Samvad




728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *