Punjab News: पंजाब के इन सरकारी स्कूलों को लेकर बड़ी खबर, राज्य सरकार ने ली जिम्मेदारी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 256 शब्द|📅 17 Jun 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के सरकारी स्कूलों को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब के 241 सरकारी स्कूलों को केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘पी.एम. श्री’ के अधीन चुन लिया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इन स्कूलों के प्रिंसिपल और शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारी साथ मिलकर खाका तैयार किया जा रहा है ताकि इस योजना का लाभ उठाया जा सके।

ये भी पढ़ें: जालंधर के प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

इस योजना का मुख्य फोकस एजुकेशन इम्प्रूवमैंट पर रहेगा। इसके साथ साथ ही यह भी कोशिश रहेगी की कि इनोवेटिव आइडियाज के लिए फंड्स लेने के साथ-साथ इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए भी प्लानिंग को अनुमति हासिल की जा सके। यहां हम आपको बता दे कि सिलैक्ट किए गए 241 स्कूलों के प्रिंसिपलों व जिला शिक्षा अधिकारियों के साथ कई दौर बैठके हो चुकी है।

ये भी पढ़ें: हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, महिला को न्यूड कर VIDEO बनाई

इसके साथ ही उन्हें अपने अपने स्कूलों का शिक्षण, ढांचागत व इनोवेटिव खाका तैयार करने के लिए कहा गया है। इस बात की भी जानकारी मिली है कि पता चला है कि आगामी पखवाड़े के दौरान केंद्र सरकार के संबंधित अधिकारियों के साथ सिलैक्ट किए गए 241 स्कूलों के प्रिंसिपल व पंजाब शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक होने वाली है, जिसके बाद स्कूल वाइज प्लानिंग पर चर्चा के बाद अपग्रेडेशन की अप्रूवल दी जाएगी।

हां मैं पागल हूं…. CM Bhagwant Mann का बड़ा कबूलनामा… देखें खुद को क्यों कहा पागल

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *