Punjab News: पंजाब के दो किसानों की बेटियों ने रचा इतिहास, हवाई सेना में फ्लायंग अफ़सर के तौर पर चयन

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 385 शब्द|📅 17 Jun 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: माई भागो आर्म्ड फोर्सिज़ प्रैपरेटरी इंस्टीट्यूट (ए.एफ.पी.आई.) फार गर्लज़, एस.ए.एस.नगर (मोहाली) की दो पूर्व छात्राएँ इवराज कौर और प्रभसिमरन कौर को एयर फोर्स अकैडमी, डंडीगल, हैदराबाद से ट्रेनिंग के बाद आज भारतीय हवाई सेना में फ्लायंग अफ़सर के तौर पर कमीशन मिला है, जो इस संस्था के लिए बड़े गौरव की बात है।

फ्लायंग अफ़सर इवराज कौर, जो फ्लायंग ब्रांच में बतौर हैलीकॉप्टर पायलट ज्वांइन करेगी, ज़िला रूपनगर के किसान स. जसप्रीत सिंह की बेटी है जबकि फ्लायंग अफ़सर प्रभसिमरन कौर के पिता स. परमजीत सिंह भी गुरदासपुर जिले के किसान हैं। प्रभसिमरन की नियुक्ति हवाई सेना की एजुकेशन ब्रांच में होगी।

ये भी पढ़ें: जालंधर के प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

पंजाब के रोज़गार उत्पत्ति, कौशल विकास और प्रशिक्षण मंत्री अमन अरोड़ा ने दोनों नव- नियुक्त अफ़सरों को बधाई देते हुये कहा कि पंजाब की इन बेटियों के पिता किसान हैं और उनकी सफलता यकीनी तौर पर पंजाब के छोटे कस्बों और गाँवों के बच्चों को भी रक्षा सेवाओं में कमिशनड अफ़सर बनने कर देश की सेवा करने के लिए प्रेरित करेगी।

ज़िक्रयोग्य है कि माई भागो ए. एफ. पी. आई., पंजाब के रोज़गार उत्पत्ति, कौशल विकास और प्रशिक्षण विभाग के अधीन कार्यशील है, जिसके पास अत्याधुनिक बुनियादी ढांचे वाला एक रिहायशी कैंपस है और यह देश में अपनी किस्म का एकमात्र कैंपस है।

ये भी पढ़ें: हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, महिला को न्यूड कर VIDEO बनाई

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि राज्य की लड़कियों के देश की सेवा के लिए रक्षा सेवाओं में जाने के सपने को साकार करने के लिए मुख्यमंत्री स. भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने हाल ही में माई भागो ए. एफ. पी. आई. में एन. डी. ए. प्रैपरेटरी विंग (लड़कियों) की स्थापना को मंज़ूरी दी है, जहाँ इस साल जुलाई से ट्रेनिंग शुरू हो जायेगी।

माई भागो ए. एफ. पी. आई. के डायरैक्टर मेजर जनरल जसबीर सिंह संधू, ए. वी. एस. एम. ( सेवामुक्त) ने इंस्टीट्यूट की इन दोनों छात्राओं के फ्लायंग अफ़सर के तौर पर चुने जाने पर खुशी प्रकटाते हुये कहा कि यह प्राप्ति उनको राज्य की अन्य लड़कियों को अलग-अलग हथियारबंद सेनाओं के लिए प्री-कमीशन ट्रेनिंग अकादमियों में भेजने के उनके यतनों को और बढ़ावा देगी।

हां मैं पागल हूं…. CM Bhagwant Mann का बड़ा कबूलनामा… देखें खुद को क्यों कहा पागल

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *