Shri Amarnath Yatra: श्री अमरनाथ यात्रा में 18वें विशाल भंडारे के लिए यात्रियों के ठहरने के लिए टैंट, शैड, राशन व अन्य सामान के ट्रक रवाना

Daily Samvad
3 Min Read
Amarnath Yatra
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 414 शब्द|📅 17 Jun 2023

डेली संवाद, लुधियाना। Shri Amarnath Yatra:  श्री अमरनाथ यात्रा 1 जुलाई 2023 से शुरू होने जा रही है और इस दौरान यात्रियों के लिए भंडारा संस्थाओं की ओर से भी तैयारियों की शुरुआत कर दी गई है। श्री अमरनाथ यात्रा में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए बीते करीब 17 साल से लंगर का प्रबंध कर रहे श्री हरिओम सेवा मंडल की लुधियाना शाखा श्री महाकाल सेवा मंडल के सहयोग से 18वें विशाल भंडारे के आयोजन हेतु राशन के चार ट्रकों को रवाना किया गया, जिसके साथ सेवा करने वाले 40 सेवादारों का जत्था रवाना हुआ।

ये भी पढ़ें: जालंधर के प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

इस अवसर पर राशन के ट्रकों को श्री शेरू दास महाराज, नवजोत सिंह सिद्धू के मीडिया सलाहकार सुरिंदर डल्ला, डा ओपी शर्मा, आम आदमी पार्टी वार्ड नंबर 3 के प्रधान जसविंदर सिंह संधू, जिला भाजपा उपाध्यक्ष लक्की शर्मा द्वारा झंडी दिखाई गई। सुरिंदर डल्ला ने कहा की श्री हरिओम सेवा मंडल की लुधियाना ब्रांच श्री महाकाल सेवा मंडल द्वारा भगवान भोले बाबा के भक्तों हेतु इस विशाल भंडारे की प्रशंसा करते हुए कहा कि भगवान शिव के भक्तों की सेवा करने से बहुत पुन्य प्राप्त होता है।

श्री हरिओम सेवा मंडल के चेयरमैन केके गाबा,प्रधान कृष्ण लाल बांसल ,सचिव पुनीत मित्तल, कर्ण गाबा ने कहा कि संस्था की ओर से श्री अमरनाथ यात्रा के दौरान लगाया जाने वाला यह 18वां विशाल भंडारा जम्मू-कश्मीर सरकार से मान्यता प्राप्त है और इस दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष तौर पर ध्यान रखा जाता है। उन्होंने कहा कि श्री अमरनाथ यात्रा शुरू होने के साथ ही 1 जुलाई से बालटाल, दुमेल मार्ग पर विशाल भंडारा शुरू हो जाएगा।

ये भी पढ़ें: हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, महिला को न्यूड कर VIDEO बनाई

चेयरमैन केके गाबा ने बताया कि रवाना किए गए ट्रकों में लंगर के लिए सामान, यात्रियों के ठहरने के लिए टैंट, शैड, राशन व अन्य सामान भेजा गया है। दल में शामिल सभी सेवादार पहले पहुंच लंगर लगाने व यात्रियों के ठहरने को लेकर पूरी व्यवस्था करेंगे। इसके बाद 26 जून को अन्य सेवादार भेजे जाएंगे जो लंगर की सेवा में अपनी ड्यूटी निभाएंगे। उन्होंने बताया कि पूरी यात्रा के दौरान उनके दल की ओर से भोले बाबा के दर्शनों को जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खाने पीने, रहने, दवा आदि के साथ दूसरी हर सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी ताकि किसी भी भक्त को कोई कष्ट न पहुंचे।

हां मैं पागल हूं…. CM Bhagwant Mann का बड़ा कबूलनामा… देखें खुद को क्यों कहा पागल

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *