Attacked in CM Bhagwant Mann: मुख्यमंत्री भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल के काफिले पर लाठी डंडों से हमला

Daily Samvad
2 Min Read
Bhagwant-Mann-with-Arvind-kejriwal
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 325 शब्द|📅 18 Jun 2023

डेली संवाद, श्री गंगानगर। Attacked in CM Bhagwant Mann: राजस्थान से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि राजस्थान के श्री गंगानगर में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के काफिले पर हमला हुआ है। AAP का आरोप है कि यूथ कांग्रेस के लड़कों ने लाठी और डंडों से मुख्यमंत्री के काफिले पर हमला किया है।

AAP नेताओं का कहना है कि राजस्थान के श्री गंगानगर जिले में केजरीवाल और भगवंत मान के काफिले पर हमला यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने किया है। लाठी डंडों से सीएम केजरीवाल और सीएम भगवंत मान के काफिले पर हमला करने का आरोप है।

ये भी पढ़ें: लव मैरिज के बाद युवती ने किया बड़ा हंगामा, युवकों ने की पिटाई

दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान रविवार को राजस्थान के श्री गंगानगर जिले में एक जनसभा को संबोधित किया। जनसभा को संबोधित करने से पहले दोनों ही मुख्यमंत्रियों का काफिला गुजरा था। इसी दौरान ही काफिले पर हमला करने का आरोप है।

श्री गंगानगर जिले में आम आदमी पार्टी की रैली को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने दिल्ली के विकास की बाते राजस्थान के लोगों को बताई। केजरीवाल ने बताया कि उनकी सरकार किस तरह लोगों को फ्री में बिजली और पानी दे रही है। इसी तरह पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार भी लोगों के लिए नई-नई योजनाएं शुरू कर रही है। इससे पंजाब की जनता बेहद खुश है।

ये भी पढें: गर्लफ्रेंड के साथ रंगरेलियां मना रहा था JE, पत्नी ने रंगे हाथों पकड़ा

इस साल के अंत में राजस्थान में विधानसभा के चुनाव हैं। आम आदमी पार्टी भी विधानसभा का चुनाव लड़ रही है। अपने उम्मीदवार खड़ा करेगी। इसके लिए पार्टी ने अभी से उम्मीदवार खोजना शुरू कर दिया है। विधानसभा चुनाव के चलते ही दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने श्री गंगानगर जिले का दौरा किया है।

हां मैं पागल हूं…. CM Bhagwant Mann खुद को क्यों कहा पागल, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *