डेली संवाद, जालंधर। Punjab Weather: पंजाब में पूर्वी मालवा में बिपरजॉय तूफान असर दिखाएगा। जिसके बाद मौसम विभाग ने आज से लेकर मंगलवार तक पूर्वी मालवा के अलावा पठानकोट, होशियारपुर और नवांशहर में भी येलो अलर्ट जारी किया है। 40 किमी की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
इस दौरान किसानों को खेतों में न जाने, कच्चे व कमजोर घरों में न रुकने और तूफान के समय कांच की खिड़कियों से दूर रहने की हिदायत की गई है। वहीं पूर्वी मामला के साथ माझा-दोआबा के चार जिलों के अलावा अन्य पूरे राज्य में गर्मी जोर पकड़ेगी। बिपरजॉय जहां अन्य राज्यों में आफत लेकर आ रहा है, वहीं इससे पंजाब में मौसम सुहावना हो जाएगा।
ये भी पढ़ें: लव मैरिज के बाद युवती ने किया बड़ा हंगामा, युवकों ने की पिटाई
यहां रविवार- सोमवार तेज हवाएं चल सकती हैं। लेकिन अधिक नुकसान देखने को नहीं मिलेगा। पंजाब के माझा व दोआबा में बिपरजॉय का असर ना के बराबर होने के कारण अब तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। आज शाम तक माझा व दोआबा का तापमान 38 के पार हो जाएगा, जो बीते दिन 37 डिग्री के करीब था।
वहीं मालवा में बिपरजॉय गर्मी से राहत देगा। बिपरजॉय के कारण गर्मी से राहत मिलेगी और तापमान में गिरावट होगी। मालवा में तापमान 38 डिग्री के करीब रहने का अनुमान है। पंजाब में आज न्यूनतम तापमान में औसतन 2 डिग्री का उछाल देखने को मिला है। तापमान सामान्य से 2.9 डिग्री अधिक रहा है। वहीं गुरदासपुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री दर्ज किया गया।
ये भी पढें: गर्लफ्रेंड के साथ रंगरेलियां मना रहा था JE, पत्नी ने रंगे हाथों पकड़ा
अमृतसर- शहर का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो बीते दिन से 2 डिग्री और सामान्य से 3.4 डिग्री अधिक है। वहीं आज का अधिकतम तापमान 38 डिग्री के करीब रहने का अनुमान है। जालंधर- जालंधर का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री के करीब रहा। वहीं आज का अधिकतम तापमान 38 डिग्री के करीब रहने का अनुमान है।
लुधियाना- शहर का न्यूनतम तापमान 28.7 डिग्री दर्ज किया गया है, जो बीते दिन से 2 डिग्री और सामान्य से 3.1 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार आज अधिकतम तापमान 38 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है।