Weather Punjab: हिमाचल में 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, पंजाब में छाएं रहेंगे बादल

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Weather Punjab: हिमालय में बना हुआ वेस्टर्न डिस्टरबेंस अब कमजोर हो चुका है, जबकि बिपरजॉय चक्रवाती तूफान भी धीरे-धीरे कमजोर पड़ने लगा है। मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब में अगले दो दिन आंशिक बादल छाने व एक-दो जगह बूंदाबांदी के आसार हैं। इसके बाद 21 जून तक मौसम शुष्क रहेगा।

ये भी पढ़ें: लव मैरिज के बाद युवती ने किया बड़ा हंगामा, युवकों ने की पिटाई

दो दिनों बाद अधिकतम तापमान में भी 3 डिग्री तक की बढ़ोतरी होने का अनुमान है। हिमाचल में अगले 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। हरियाणा में 25 जून से बंगाल की खाड़ी की ओर से नमी वाली हवाएं आएंगी। जिनसे हरियाणा में बरसात की संभावना बनेगी। एचएयू हिसार के मौसम विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार 25 जून के आस-पास प्री मानसून की संभावना बनेगी।

अरब सागर से उठा चक्रवात बिपरजॉय गुजरात के बाद राजस्थान में छाया हुआ है। इसके चलते बाड़मेर, माउंट आबू, सिरोही, उदयपुर, जालोर, जोधपुर व नागौर में शनिवार सुबह से मूसलधार बारिश जारी है। 50 से 60 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चलीं। बाड़मेर के चौहटन व माउंट आबू में 24 घंटे में रिकॉर्ड 8.4 इंच बारिश हुई। 5000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

ये भी पढें: गर्लफ्रेंड के साथ रंगरेलियां मना रहा था JE, पत्नी ने रंगे हाथों पकड़ा

विभाग के अनुसार, पंजाब में दो दिन बाद तापमान में 3 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। हिमाचल में 20 जून के बाद मानसून कभी भी दस्तक दे सकता है। पिछले साल हिमाचल में 29 जून को मानसून ने दस्तक दी थी।

हां मैं पागल हूं…. CM Bhagwant Mann खुद को क्यों कहा पागल, देखें















Share This Article
Follow:
महाबीर जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 9 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में चीफ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत क्राइम की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *