Punjab News: अनुसूचित जाति का जाली सर्टिफिकेट किया रद्द, लिए लाभ होंगे वापिस- डॉ. बलजीत कौर

Daily Samvad
2 Min Read
Social Security, Women and Child Development Minister, Dr. Baljit Kaur
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 269 शब्द|📅 19 Jun 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक संबंधी मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि अरविन्द कुमार पुत्र सुदामा सिंह मकान नं. 3, औंकार नगर, फगवाड़ा, ज़िला कपूरथला के निवासी का जाली अनुसूचित जाति सर्टिफिकेट पंजाब सरकार स्तर पर गठित राज्य स्तरीय सक्रूटनी कमेटी द्वारा रद्द किया गया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

अधिक ज्यादा जानकारी देते हुए सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक संबंधी मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि राजेश कुमार मेहरा, गाँव और डाकख़ाना लखनपाल, ज़िला जालंधर की तरफ से सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के पास शिकायत दर्ज करवाई थी कि मकान नं. 3, औंकार नगर, फगवाड़ा, ज़िला कपूरथला के निवासी अरविन्द कुमार (भोया) जाति से सम्बन्धित होने के बावजूद भी अनुसूचित जाति का सर्टिफिकेट बनाया है।

ये भी पढ़ें: हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, महिला को न्यूड कर VIDEO बनाई

जबकि यह भोया जाति पंजाब राज्य की अनुसूचित जाति की सूची में शामिल नहीं है। कैबिनेट मंत्री ने आगे बताया कि विभाग की तरफ से इस केस की जांच करने के बाद अरविन्द कुमार का अनुसूचित जाति का सर्टिफिकेट जाली होने की पुष्टि हुई है।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि हमारे विभाग की तरफ से डिप्टी कमिश्नर, कपूरथला को पत्र लिख कर अरविन्द कुमार के अनुसूचित जाति सर्टिफिकेट नंबर 98 तारीख़ 01. 02. 1989 को रद्द करने और ज़ब्त करने की विनती की है और यदि सम्बन्धित की तरफ से एस. सी. सर्टिफिकेट का लाभ लिया गया है तो वह भी वापस लिया जाए।

हां मैं पागल हूं…. CM Bhagwant Mann ने खुद को क्यों कहा पागल, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *