Punjab News: पंजाब पुलिस ने राज्य भर की धार्मिक संस्थाओं में सुरक्षा प्रबंधों का लिया जायज़ा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 384 शब्द|📅 19 Jun 2023

डेली संवाद चंडीगढ़ Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिशा-निर्देशों अनुसार शरारती तत्वों पर सख़्ती से नज़र रखने के लिए सभी धार्मिक स्थानों पर पुख़ता सुरक्षा को यकीनी बनाने के लिए पंजाब पुलिस की तरफ से ऐसी संस्थाओं जैसे गुरुद्वारों, मंदिरों, चर्चों और मस्जिदों में दो दिवसीय विशेष चेकिंग की गई।

Punjab News: पंजाब पुलिस ने राज्य भर की धार्मिक संस्थाओं में सुरक्षा प्रबंधों का लिया जायज़ा

इस चैकिंग का उद्देश्य धार्मिक संस्थाओं और सुरक्षा प्रबंधों का जायज़ा लेना और यह यकीनी बनाना था ऐसी संस्थाओं में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं और पूरी तरह काम कर रहे हैं।डायरेक्टर जनरल आफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव के निर्देशों पर राज्य के सभी 28 पुलिस जिलों में शनिवार और रविवार को यह विशेष चैकिंग की गई थी।

ये भी पढ़ें: जालंधर के प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

स्पैशल डीजीपी लॉ एंड आर्डर अर्पित शुक्ला ने कहा कि सीपीज़/ऐसऐसपीज़ को हिदायत की गई है कि वे अपने अधिकार क्षेत्र में पड़ते सभी धार्मिक स्थानों जिनमें मंदिर, गुरुद्वारे, चर्चें और मस्जिदें शामिल हैं, का दौरा करने के लिए अपेक्षित संख्या में टीमें तैनात करें और पुजारियों और प्रबंधक कमेटियों के सदस्यों के साथ सुरक्षा समीक्षा मीटिंगें करें।

उन्होंने कहा कि गज़टिड रैंक के अधिकारियों (जी. ओज) को महत्वपूर्ण धार्मिक समूहों जैसे कि सत्कार कमेटियों और शिव सेना नेताओं के साथ मीटिंगें करने के लिए भी कहा गया था।उन्होंने पुलिस टीमों को यह भी हिदायत की कि सभी धार्मिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने को यकीनी बनाने के इलावा चौकीदार/सुरक्षा गार्ड की तरफ से निगरानी की जाए।

ये भी पढ़ें: हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, महिला को न्यूड कर VIDEO बनाई

इस दौरान कम से कम 698 पुलिस टीमें, जिनमें 4000 से अधिक पुलिस मुलाज़िम शामिल थे, ने राज्य भर में 16118 गुरुद्वारों, 4263 मंदिरों, 1930 चर्चों और 777 मस्जिदों की चैकिंग की। यह समूची चैकिंग की निगरानी रेंज इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (आई. जी. एस. पी.) की तरफ से स्वयं की गई।

Punjab News: पंजाब पुलिस ने राज्य भर की धार्मिक संस्थाओं में सुरक्षा प्रबंधों का लिया जायज़ा

स्पेशल डीजीपी अर्पित शुक्ला ने समूह गुरुद्वारों, मंदिरों, चर्चों और मस्जिदों की प्रबंधक कमेटियों को भी अपील की कि वे अपने-अपने धार्मिक अदारों में किसी भी असुखद घटना को रोकने के लिए हमेशा चौकस रहें। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों की हफ्तावारी चैकिंग को यकीनी बनाने के लिए कहा जिससे यह पता लगाया जा सके कि वे काम कर रहे हैं या नहीं।

हां मैं पागल हूं…. CM Bhagwant Mann ने खुद को क्यों कहा पागल, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *