Weather Update: तेजी से उत्तर भारत की ओर बढ़ा मानसून, 20 जून को भारी बारिश का अलर्ट

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Weather Update

डेली संवाद, चंडीगढ़। Weather Update: इस साल अब तक सुस्त रहा मानसून (Monsoon) अब रफ्तार पकड़ने वाला है। मानसून का यह रूख पूर्व और उत्तर के कुछ हिस्सों में बारिश के आसार बना रहा है। आपको बता दे कि यह इलाके इस समय भीषण गर्मी के चपेट में है। बिपरजॉय चक्रवात का असर भले ही कम हो गया हो लेकिन कई राज्यों में अभी भी इसका असर देखने को मिल रहा है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

मौसम विभाग के अनुसार जून के अंत और जुलाई की शुरुआत के बीच अच्छी और नियमित बारिश होने की संभावना जताई जा रही है, जिससे भारत के पश्चिम, मध्य और पूर्वी तट पर सामान्य से अधिक बारिश हो सकती है। IMD के मुताबिक, 21 जून तक पूर्वी और उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी।

ये भी पढ़ें: हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, महिला को न्यूड कर VIDEO बनाई

वहीं राजस्थान में भारी बारिश के बाद 20 जून से मध्य और पूर्वी यूपी और मध्य प्रदेश में भारी बारिश होगी। इस साल मानसून ने केरल में 8 जून को दस्तक दी थी। यह सामान्य से एक सप्ताह बाद था। कुछ मौसम विज्ञानियों के अनुसार चक्रवात के कारण मानसून देर से शुरू हुआ। मानसून ने अब तक पूरे पूर्वोत्तर, तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और बंगाल के कुछ हिस्सों को कवर कर लिया है।

हां मैं पागल हूं…. CM Bhagwant Mann ने खुद को क्यों कहा पागल, देखें















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *