Weather Update News: गर्मी से हाहाकार, बढ़ती लू के कारण अब तक 100 से ज्यादा लोगों की मौत, कई अस्पताल में भर्ती

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Weather Update
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 277 शब्द|📅 19 Jun 2023

डेली संवाद, बिहार। Weather Update News: पंजाब से लेकर बिहार तक गर्मी से हाहाकार मची हुई है। इस बीच खबर सामने आ रही है कि यूपी और बिहार में मॉनसून की एंट्री तो हो गयी है लेकिन इसके बावजूद भी गर्मी ने कहर बरपाया है। खबर सामने आ रही है कि बिहार और यूपी में हीटवेव (Heatwave) के कारण 100 लोगों की मौत हो गई है।

ये भी पढ़ें: हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, महिला को न्यूड कर VIDEO बनाई

यह भी बताया जा रहा है कि यूपी के बालिया में बढ़ते तापमान और गर्मी से कारण पिछले तीन दिनों में 54 लोगों की मौत हो गई है। वहीं यूपी में पिछले 24 घंटो में गर्मी से बीमार 35 लोगों की जान चली गयी है। इसके साथ ही बिहार के अन्य जिलों में गर्मी से 9 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके साथ भीषण गर्मी और लू के कारण यूपी और बिहार में पिछले तीन दिनों में हीट स्‍ट्रोक से जान गंवाने वालों की संख्या 100 के पार पहुंच गई है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटो के लिए बिहार के बांका, जमुई, जहानाबाद, खगड़िया, लखीसराय, नालंदा, नवादा, पटना, समस्तीपुर, शेखपुरा में भीषण हीट वेव की चेतावनी दी है। इसके साथ ही आरा में लू लगने से अब तक 10 से 12 लोगों की जान चली गई है। गर्मी के बीच बढ़ते तापमान और हीट स्ट्रोक से अस्पतालों में उल्टी-दस्त, बेहोशी और दम फुलने के साथ-साथ ब्लडप्रेशर जैसी बीमारी से पीड़ित मरीजों की संख्या भी बढ़ी है।

हां मैं पागल हूं…. CM Bhagwant Mann ने खुद को क्यों कहा पागल, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *