डेली संवाद, अमेरिका। Punjab News: विदेश से आए दिन पंजाबियों की मौत की खबर सामने आती ही रहती है। ऐसी ही एक खबर अमेरिका से सामने आ रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के एक युवक की अमेरिका में मौत हो गई है। मृतक युवक का नाम अमनदीप सिंह (18) बताया जा रहा है।
ये भी पढ़ें: जालंधर के प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप
वह होशियारपुर जिले के टांडा शहर का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि हादसा उस वक्त हुआ जब अमनदीप सिंह अपने दोस्त की बर्थडे पार्टी में शामिल होने जा रहा था। वह अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। इस बात की भी जानकारी मिली है कि अमनदीप को कुछ दिनों में अपना ग्रीन कार्ड मिलने वाला था।
ये भी पढ़ें: हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, महिला को न्यूड कर VIDEO बनाई
जानकारी मुताबिक 17 जून को अमनदीप सिंह काम से छुट्टी लेकर शाम को घर लौटा था। इसके बाद वह अपने दोस्तों के साथ दूसरे दोस्त की बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए निकल गया। इसी दौरान कुछ दूर जाने के बाद उनका वाहन सड़क पर डिवाइडर से टकरा गया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान अमनदीप की मौत हो गई।
CM भगवंत मान ने जालंधर को दी बड़ी सौगात, देखें






