डेली संवाद, अयोध्या/चंडीगढ़। Crime News: लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) गिरोह के करीबी और यूपी के बाहुबली नेता विकास सिंह को पुलिस ने आखिर गिरफ्तार कर लिया है। विकास सिंह को बुधवार को NIA की टीम ने अयोध्या से गिरफ्तार किया। फिलहाल एजेंसी लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से विकास सिंह के रिश्तों को लेकर छानबीन कर रही है।
ये भी पढ़ें: जालंधर के प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप
एनआईए ने विकास सिंह को गिरफ्तार कर पटियाला हाउस कोर्ट में पेशी किया। NIA की तरफ से विकास सिंह की 7 दिन की हिरासत मांगी थी। इस बीच कोर्ट ने आरोपी को पांच दिन की NIA हिरासत में भेजा दिया हैं।
NIA लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से विकास सिंह के रिश्तों को लेकर छानबीन कर रही है। फिलहाल मिल रही जानकारी जांच एजेंसी को संदेह है कि लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के शूटरों को उत्तर प्रदेश में शरण दिलाने में विकास सिंह की सक्रिय भूमिका रही है।
ये भी पढ़ें: हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, महिला को न्यूड कर VIDEO बनाई
NIA ने लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े एक खालिस्तानी समर्थक को पकड़ा था, जिससे पूछताछ में विकास सिंह का नाम सामने आने की बात कही जा रही है। NIA ने विकास सिंह की तलाश में पहले लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार स्थित पार्क व्यू अपार्टमेंट में छापा मारा था, NIA की टीम विकास के अयोध्या के देवगढ़ गांव भी पहुंची थी और उससे पूछताछ की थी।
Video- सीएम भगवंत मान ने सुखबीर बादल की खोल दी पोल, देखें






