Crime News: भाजपा नेता को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस से शिकायत

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 432 शब्द|📅 21 Jun 2023

डेली संवाद, गोण्डा। Crime News: उत्तर प्रदेश के गोण्डा जिले में भाजपा नेता को जान से मारने की धमकी दी गई है। मामला थाना मोतीगंज क्षेत्र का है। भाजपा नेता अयोध्या शुक्ला को फोन पर जान से मार देने की धमकी देने वाले के खिलाफ स्थानीय थाना देहात कोतवाली में तहरीर दर्ज कराई गई है। भाजपा नेता अयोध्या शुक्ला को 19 जून करीब 10 बजे रात धमकी भरा फोन आया।

ये भी पढ़ें: जालंधर के प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

भाजपा नेता के मुताबिक कॉलर ओमबाबू शुक्ला पुत्र सालिकराम निवासी ग्राम भीटी पटखोली विशुनपुर बैरिया है। जिसने सीधे भाजपा नेता अयोध्या शुक्ला से गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। अयोध्या शुक्ला द्वारा फोन काट देने के कुछ देर बाद पुन: वही कॉल करता है और अपना नाम ओमबाबू बताते हुए गाली देता है और घर में घुसकर गोलियां मारने की धमकी देता है।

Crime News: भाजपा नेता को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस से शिकायत
भाजपा नेता को मिली जान से मारने की धमकी

धमकी देना वाला शख्स कहता है कि मेरी कॉल रिकॉर्डिंग कर लो तुम मेरा कुछ नहीं कर सकते। भाजपा नेता ने इस सारी घटना की कॉल रिकॉर्डिंग कर ली है और उन्होंने इस मामले की शिकायत थाना देहात कोतवाली में की है। इस शिकाय़त के बाद पुलिस एक्शन में है।

भाजपा नेता अयोध्या शुक्ला द्वारा थाना देहात कोतवाली में दी गई तहरीर में कहा है कि उनका भाई लल्लू शुक्ला जो दिल्ली मे काम करता है उसने 1 फ़रवरी 2022 को एक कमेटी बनाई थी जिसमे 15 लोग शामिल थे हैं इस कमेटी में सभी सदस्यों को हर महीने कुछ राशि जमा करनी होती थी।

ये भी पढ़ें: हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, महिला को न्यूड कर VIDEO बनाई

कमेटी की बोली भी लगती थी। इस कमेटी का एक सदस्य जिसका नाम दीपक शुक्ला पुत्र सालिक राम शुक्ला हैं, जिसने दो महीने किस्त जमा करके कमेटी उठा ली और पैसे मांगने पर वो जान से मारने कि धमकी दे रहा है। अगर मेरे भाई या मेरे परिवार पर कोई भी घटना होती है तो ये लोग जिम्मेदार होंगे

वहीं, गोण्डा के समाज सेवक सुशील तिवारी ने इस मामले को लेकर एसपी गोण्डा को ट्वीटर पर ट्वीट किया। उन्होंने लिखा मेरे फूफा भाजपा नेता अयोध्या शुक्ला को गोण्डा के रहने वाले ओमबाबू शुक्ला ने घर मे घुसकर गोली मारने कि धमकी दी है जिसकी भाजपा नेता ने कॉल रिकॉर्डिंग कर ली मैं आप से निवदेन करना चाहता हूं कि आप जल्द से जल्द करवाई करे। एसपी आकाश तोमर ने जांच के आदेश दिए हैं।

हां मैं पागल हूं…. CM Bhagwant Mann ने खुद को क्यों कहा पागल, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *