Crime News: एसपी दफ्तर पहुंची महिला, बोली- मेरा पति मुझसे देह व्यापार करवाता है, मुझे बचा लो

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 554 शब्द|📅 21 Jun 2023

डेली संवाद, रायबरेली। Crime News: उत्तर प्रदेश के रायबरेली से ही एक बड़ी ही शर्मनाक खबर सामने आई है। खबर है कि यहां एक मुस्लिम युवक अपनी पत्नी से जबरन देह व्यापार का धंधा करवाता था। मुस्लिम युवक अपनी पत्नी को मुंबई ले गया, जहां जिस्मफरोशी का धंधा शुरू करवा दिया। अब महिला ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।

पीड़ित महिला के मुताबिक- ‘मेरा आदमी कोई काम-धंधा नहीं करता है। यहां निकाह करने के बाद वो मुझे मुंबई ले गया था। वहां वो मुझसे जिस्मफरोशी का धंधा करता था। रात में मुझे घर से निकाल देता था। सुबह जब मैं वापस आती, तो मुझसे सारे पैसे छीन लेता था।” उन्होंने कहा बताया कि न तो मुंबई पुलिस ने कोई कार्रवाई की और न ही यहां कोई कार्रवाई हो रही है। हमें न्याय चाहिए।

ये भी पढ़ें: जालंधर के प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

पूरा मामला डीह थाना क्षेत्र के परशदेपुर कस्बे से जुड़ा है। यहां दो साल पहली रेहाना (बदला हुआ नाम) की शादी प्रतापगढ़ गांव के जलेशरगंज मेराज के साथ हुई थी। शादी के कुछ ही दिन बाद उसे पता चला कि वो मेराज की पहली नहीं, दूसरी पत्नी है। इसके बाद उसका पति के संग विवाद भी हुआ।

कुछ महीने बाद मेराज अपनी पत्नी रेहाना को बहलाने-फुसलाने लगा। जब रेहाना मान गई, तो उसे लेकर मुंबई चला गया। यहां रेहाना के साथ जो कुछ हुआ। उन जख्मों को साथ लिए अब रेहाना दर-दर न्याय की गुहार लगा रही है। वो किस तरह अपने पति के चंगुल के भागकर रायबरेली पहुंची, यह बताते हुए वो रोने लगती है।

जिस्मफरोशी के धंधे में जाने को कह दिया

रेहाना ने कहा, ”मेरा आदमी मेराज जब मुझे मुंबई ले गया, तो दो-चार दिन ही उसने मुझे अच्छे से रखा। इसके बाद वो मुझे मारने-पीटने लगा। एक दिन उसने मुझे जिस्मफरोशी के धंधे में जाने को कह दिया। उसने रात में मेरे साथ मारपीट की और मुझे घर से बाहर ले गया। फिर मुझसे गलत काम करवाया।”

रेहाना ने आरोप लगाते हुए कहा, ”उस रात जो भी पैसे मिले, उसे मेराज ने रख लिया। इसके बाद हर रोज मुझे रात को घर के बाहर भेज देता था, सुबह जब मैं लौटती, तो वो मेरे साथ बदसलूकी करता। पूरे पैसे छीन लेता था। वो मुझसे कहता था कि अगर कहीं गई, तो तुम्हारी खैर नहीं।”

ये भी पढ़ें: हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, महिला को न्यूड कर VIDEO बनाई

पीड़िता का कहना है कि उसका छह माह का एक बच्चा है, जो आरोपी पति के पास ही है। रेहाना ने कहा, ”एक दिन रात को मैं उसकी प्रताड़ना से तंग होकर मुंबई के पुलिस थाने में भी गई। लेकिन वहां किसी ने नहीं सुनी। इसके बाद मैंने हिम्मत कर मुबंई स्टेशन से घर आने वाली ट्रेन पकड़ ली। यहां सबसे पहले डीह थाने में शिकायत की। लेकिन वहां मुंबई का मामला बताते हुए, फिर से मुंबई जाकर शिकायत करने की बात कह दी गई।”

इस दौरान पीड़िता ने बताया, ”मेरे पति मेराज का उसकी पहली पत्नी के साथ कोर्ट में मुकदमा चल रहा है। अभी उसका कोर्ट में फैसला नहीं आया है। वो उससे भी धंधा करवाता था। ये बात मुझे बाद में पता चली। मुझे न्याय चाहिए।” पीड़िता ने कहा कि कप्तान साहब ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

VIDEO- भगवंत मान ने खोल दी सुखबीर बादल की पोल, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *