Singer Rapper Honey Singh: पंजाब के मशहूर रैपर हनी सिंह को गैंगस्टरों ने दी जान से मारने की धमकी

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, जालंधर। Singer Rapper Honey Singh: पंजाबी सिंगर रैपर हनी सिंह को गैंगस्टरों ने जान से मारने की धमकी दी है। इसकी शिकायत रैपर हनी सिंह ने पुलिस से की है। धमकी के बाद पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक बार फिर से हलचल मच गई है। इससे पहले पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या की गई थी।

ये भी पढ़ें: जालंधर के प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

जानकारी के मुताबिक कनाडा में बैठे वांटेंड गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने मशहूर पंजाबी सिंगर व रैपर हनी सिंह को जान से मारने की धमकी दी है। रैपर हनी सिंह को वॉइस नोट भेजकर गोल्डी बराड़ ने धमकी दी है। इस मामले की शिकायत सिंगर हनी सिंह ने पुलिस को दी है और पुलिस ने वॉइस नोट की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें: हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, महिला को न्यूड कर VIDEO बनाई

आपको बता दें कि गोल्डी बराड़ सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में मुख्य आरोपी है। इसके साथ ही उसने कुछ समय पहले सलमान खान को भी जान से मारने की धमकी दी थी। पंजाब में सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद म्यूजिक इंडस्ट्री खासा परेशान है। अब फिर से रैपर सिंह को धमकी आ गई है।

Video- सीएम भगवंत मान ने सुखबीर बादल की खोल दी पोल, देखें

CM Bhagwant Mann ने Sukhbir Badal की खोल दी पोल | Daily Samvad




728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *