Gurpatwant Singh Pannun: हरदीप सिंह निज्जर समेत कई खालिस्तानी आतंकियों की मौत के बाद डरा पन्नू, 60 घंटो से है लापता

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 245 शब्द|📅 21 Jun 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Gurpatwant Singh Pannun: खालिस्तानी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद एसएफजे प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू करीब 60 घंटे से फरार है। खुफिया एजेंसी के सूत्रों के मुताबिक, फर्जी प्रोपेगंडा फैलाने में माहिर पन्नू को पिछले 4 महीने के दौरान 5 बड़े खालिस्तानी आतंकियों की विदेश में हत्या या संदिग्ध मौत के बाद से अपनी मौत का डर सता रहा है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

इस बीच खालिस्तान समर्थन की आड़ में सोशल मीडिया पर भारत विरोधी एजेंडे को बढ़ावा देने वाले निज्जर की हत्या से पन्नू के होश उड़ गए हैं। जिसके कारण बताया जा रहा है कि वह पिछले 60 घंटे से खामोश हैं। पन्नू पूरी तरह से अलग थलग हो चुका है। भारत की जांच एजेंसियां ने उसपर पिछले 6 महीनों से शिकंजा कसा हुआ है।

ये भी पढ़ें: हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, महिला को न्यूड कर VIDEO बनाई

एक तरफ भारत में उसके साथियों और गुरुओं को गिरफ्तार किया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ विदेश में भी खालिस्तानी समर्थकों पर शिकंजा कसा जा रहा है। जिसके कारण आंतकी गुरपतवंत सिंह पन्नू डरा हुआ है। आपको बता दे कि भारत की एनआईए  की टीम लंदन में भारतीय उच्चायोग के सामने हिंसक विरोध प्रदर्शन के सिलसिले में ब्रिटेन में है और उनके मारे गए सहयोगी खंडा की प्रत्यक्ष भूमिका की जांच की जा रही है।

Video- सीएम भगवंत मान ने सुखबीर बादल की खोल दी पोल, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *