Iceland vs Portugal: मैच खेलने में सबसे आगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो, बनाया खास रिकॉर्ड

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, नई दिल्ली। Iceland vs Portugal: यूईएफए यूरो क्वालिफाइंग में आइसलैंड और पुर्तगाल के बीच मैच खेला गया। जिसमें क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) ने एक गोल दागा। पुर्तगाल ने आइसलैंड को 1-0 से हराया। जैसे ही रोनाल्डो मैदान में खेलने उतरे। उन्होंने फुटबॉल जगत में रिकॉर्ड बना दिया। वह 200 अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल मैच खेलने वाले पहले फुटबॉलर बन गए हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर के प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

पुर्तगाल और आइसलैंड के बीच मैच काफी रोमांचक काफी रहा। पहले मैच में पुर्तगाल टीम अच्छा खेल रही थी, लेकिन गोल नहीं कर पा रही थी। 72% बॉल पर कंट्रोल पुर्तगाल का था। टीम ने तीन बार टारगेट पर शॉट मारे। वहीं, आइसलैंड 1 बार लक्ष्य पर शॉट मार सकी। 90 मिनट का समय खत्म के कुछ मिनट पहले रोनाल्डो का जादू चला।

ये भी पढ़ें: हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, महिला को न्यूड कर VIDEO बनाई

जिससे उन्होंने साबित कर दिया कि उनको दुनिया के नंबर 1 फुटबॉलर क्यों कहा जाता है। क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने 89वें मिनट में गोल दागा। क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने क्लब और इंटरनेशनल मैचों को मिलाकर 1204 मुकाबले खेले हैं। रोनाल्डो फिलहाल Al Nassr क्लब से जुड़े हैं। अंतर्राष्ट्रीय मैचों की बात करें तो आइसलैंड के खिलाफ ये उनका 200 मैच था।

हां मैं पागल हूं…. CM Bhagwant Mann ने खुद को क्यों कहा पागल, देखें

हां मैं पागल हूं.... CM Bhagwant Mann का बड़ा कबूलनामा... देखें खुद को क्यों कहा पागल | Daily Samvad




728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news website development in jalandhar