International Yoga Day: इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ने ‘वसुधैव कुटुम्बकम के लिए योग’ थीम के साथ मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 277 शब्द|📅 21 Jun 2023

डेली संवाद, जालंधर। International Yoga Day: बौरी मेमोरियल एजुकेशनल एंड मेडिकल ट्रस्ट द्वारा संचालित ‘दिशा-एन इनीशिएटिव” के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने के लिए इनोसेंट हार्ट्स स्कूल ग्रीन मॉडल टाऊन में ‘योग के माध्यम से फिटनेस’ पर एक सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें इनोसेंट हार्ट्स के टीचिंग व नॉन टीचिंग स्टाफ ने भाग लिया।

International Yoga Day: इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ने 'वसुधैव कुटुम्बकम के लिए योग' थीम के साथ मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

इस योग सत्र में छात्रों व उनके अभिभावकों ने भी भाग लिया। यह सत्र आयुष मंत्रालय और स्कूल ऑफ योगा के सर्टिफाइड योग प्रशिक्षकों सोनिया एरोन व मीना गुप्ता के द्वारा आयोजित किया गया। उन्होंने इस बात पर बल देते हुए कहा कि योग एक कला है, स्वस्थ जीवन जीने का विज्ञान है। इससे शरीर में संतुलन बना रहता है, ताकत व लचीलापन आता है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

उन्होंने भुजंग आसन, वीरभद्र आसन, मरकत आसन और सूर्य नमस्कार जैसे विभिन्न आसनों को करने की उचित तकनीक सिखाई। फिर उन्होंने श्वास व्यायाम प्राणायाम पर ध्यान केंद्रित किया। उन्होंने प्राणायाम ‘अनुलोम-विलोम व कपालभाति’ का प्रदर्शन किया व सभी से करवाया। सोनिया एरोन ने प्रत्येक आसन और प्राणायाम के लाभों के बारे में बताया। उन्होंने सभी को फिट रहने के लिए प्रेरित किया।

ये भी पढ़ें: हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, महिला को न्यूड कर VIDEO बना

इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप के चेयरमैन डॉ. अनूप बौरी ने कहा कि अच्छा स्वास्थ्य सभी की प्राथमिकता होना चाहिए। इसलिए फिट रहने के लिए हर किसी को कोई न कोई व्यायाम अवश्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि योग-विज्ञान एक आध्यात्मिक अनुशासन है, जो मन और शरीर के मध्य सामंजस्य लाने में मदद करता है।

Video- सीएम भगवंत मान ने सुखबीर बादल की खोल दी पोल, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *