International Yoga Day: पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 283 शब्द|📅 21 Jun 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। International Yoga Day: पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के चीफ़ जस्टिस माननीय जस्टिस रवि शंकर झा के नेतृत्व अधीन पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट, चंडीगढ़ में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। यह दिवस कानून और न्याय मंत्रालय और आयुष, भारत सरकार, नई दिल्ली के दिशा-निर्देशों के अंतर्गत मनाया गया।

ये भी पढ़ें: जालंधर के प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

इस समागम में माननीय जजों, एडवोकेट जनरलों, पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के सदस्यों, हाई कोर्ट के कर्मचारियों और अधिकारियों ने हिस्सा लिया और अलग-अलग योग आसन और ध्यान करने के लिए भारी उत्साह दिखाया। इस मौके पर भागीदारों को योग के लाभों के बारे अवगत करवाया गया।

योग प्राचीन भारतीय परंपरा का एक अनमोल तोहफ़ा है और यह शारीरिक विकास और मानसिक आराम के साथ-साथ क्षमता, लचकता और प्रतिरोधक शक्ति के विकास में सहायक होता है। लोगों की मानसिक और शारीरिक सेहत गंभीर तनाव में होने के कारण मौजूदा समय इसका ख़ास महत्व है।

ये भी पढ़ें: हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, महिला को न्यूड कर VIDEO बनाई

उन्होंने कहा कि योग सिर्फ़ कसरत नहीं बल्कि अपने आप को संसार और कुदरत के साथ जोड़ना है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हर साल 21 जून को मनाया जाता है और इस साल यह दिवस पूरे भारत में योग को “हर घर आँगन“ तक पहुँचाने, हर व्यक्ति की रोज़मर्रा की रुटीन का हिस्सा बनाने, योग्य की महत्ता उजागर करने और “लोक सेहत“ के लिए शरीर और दिमाग़ को तंदुरुस्त रखने सम्बन्धी लाभ उजागर करने के उद्देश्य के साथ मनाया जा रहा है।

Video- सीएम भगवंत मान ने सुखबीर बादल की खोल दी पोल, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *