डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर है। इस समय की बड़ी खबर जालंधर से सामने आ रही है। खबर है कि जालंधर में पुलिस और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़ हो गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले एक महीने से फरार चल रहे इरादतन कत्ल के बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप
बदमाश का नाम युवारज ठाकुर बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि युवराज ठाकुर पिछले एक महीने से पुलिस की गिरफ्त से फरार चल रहा था। वहीं पुलिस ने बदमाश युवराज ठाकुर से देसी कट्टा भी बरामद किया है जो वह यू.पी. से खरीद कर लाया था। इस गैंगस्टर के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं।
ये भी पढ़ें: हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, महिला को न्यूड कर VIDEO बनाई
डीसीपी ने कहा कि युवराज ठाकुर जो कि LIG फ्लेट्स (गढ़ा) का रहने वाला है ने नाके पर पुलिस को देखकर फायरिंग कर दी। जिस पर पुलिस ने भी अपने डिफेंस में गोली चलाई। यह गोली युवराज ठाकुर की टांग में लगी है। जिसके बाद युवराज को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है यहां उसका ईलाज चल रहा है।
Video- सीएम भगवंत मान ने सुखबीर बादल की खोल दी पोल, देखें








