Punjab News: मुख्यमंत्री द्वारा नवीनीकरण के बाद ज़िला लाइब्रेरी संगरूर निवासियों को समर्पित

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 458 शब्द|📅 21 Jun 2023

डेली संवाद, संगरूर। Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ज्ञान के प्रसार के लिए नवीनीकरण के बाद बाबा बन्दा सिंह बहादुर ज़िला लाइब्रेरी संगरूर के लोगों को समर्पित की। इक्ट्ठ को संबोधन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कंप्यूटर सैक्शन, एयर कंडीशनिंग, आर. ओ. वाटर सप्लाई और आधुनिक लैंड सकेपिंग सहित इस लाइब्रेरी में तकरीबन 250 विद्यार्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई है।

Punjab News: मुख्यमंत्री द्वारा नवीनीकरण के बाद ज़िला लाइब्रेरी संगरूर निवासियों को समर्पित

उन्होंने कहा कि आधुनिक सहूलतों वाली इस लाइब्रेरी को 1.12 करोड़ रुपए की लागत के साथ एक आदर्श लाइब्रेरी के तौर पर स्थापित किया गया है। भगवंत मान ने कहा कि ऐसी 28 अन्य लाइब्रेरियां अकेले संगरूर ज़िले में बनाईं जाएंगी जिससे ज़िले में ज्ञान के प्रसार का लोक लहर में बदलना यकीनी बनाया जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि आम आदमी को लाभ देने के लिए राज्य भर की लाइब्रेरी का इसी तर्ज़ पर नवीनीकरण किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: जालंधर के प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

भगवंत मान ने कहा कि विद्यार्थियों को आई. ए. एस., पी. सी. एस. सहित अन्य मुकाबले वाली परीक्षाओं की मुफ़्त कोचिंग देने के लिए पंजाब भर में आठ कोचिंग सैंटर खोले जाएंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह सैंटर यकीनी बनाऐंगे कि पंजाबी विद्यार्थी इन मुकाबले वाली परीक्षाओं में पास होकर पूरे उत्साह के साथ देश की सेवा करें।

Punjab News: मुख्यमंत्री द्वारा नवीनीकरण के बाद ज़िला लाइब्रेरी संगरूर निवासियों को समर्पित

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने अपने शासनकाल के एक साल के अंदर राज्य के नौजवानों को 30,000 सरकारी नौकरियाँ दीं हैं और आगे भर्ती भी की जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार नौजवानों को नौकरियाँ देने के कार्य को चरणबद्ध ढंग से पूरा कर रही है। उन्होंने कहा कि समूची भर्ती पारदर्शी और मेरिट के आधार पर की गई है। भगवंत मान ने कहा कि समूची भर्ती प्रक्रिया के दौरान उचित विधि अपनाई गई।

ये भी पढ़ें: हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, महिला को न्यूड कर VIDEO बनाई

पिछली सरकारों की सख़्त आलोचना करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते समय में सरकार भ्रष्टाचार में शामिल थी और बाकी नेताओं के साथ मिलकर पूर्व मंत्रियों ने लोगों का पैसा लूटा। इसकी मिसाल देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि होशियारपुर से सम्बन्धित एक पूर्व मंत्री के घर से नोट गिनने वाली दो मशीनें बरामद हुई, जिससे स्पष्ट होता है कि इन लोगों ने पद का दुरुपयोग करके ग़ैर-कानूनी ढंग से किस तरह पैसा कमाया हुआ था।

भगवंत मान ने प्रण करते हुये कहा कि पंजाब और पंजाबियों के विरुद्ध धोखा करने वालों के खि़लाफ़ कार्रवाई करके जवाबदेही तय की जायेगी। लोगों को भ्रष्टाचार के खि़लाफ़ जंग शुरु करने का न्योता देते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने पहले दिन से एंटी करप्पशन एक्शन लाईन की शुरुआत करके भ्रष्टाचार के खि़लाफ़ बिगुल बजा दिया था।

Video- सीएम भगवंत मान ने सुखबीर बादल की खोल दी पोल, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *