डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: पनबस-पी.आर.टी.सी. बसों को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब में पनबस-पी.आर.टी.सी.यूनियन अपनी मांगो को लेकर चक्का जाम करने जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पनबस-पी.आर.टी.सी. यूनियन द्वारा 22 जून को राज्यभर में रोष प्रदर्शन किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: जालंधर के प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप
इसके साथ ही 27 जून को पनबस-पी.आर.टी.सी. यूनियन की तरफ से चक्का जाम किया जाएगा। इसका मतलब यह हुआ कि 22 जून और 27 जून को पनबस-पी.आर.टी.सी सभी सरकारी बस नहीं चलेगी। आपको बता दे कि गत दिवस पनबस-पी.आर.टी.सी. यूनियन द्वारा गत दिन जालंधर बस स्टैंड के मीटिंग हाल में मीटिंग रखी थी यहां सब ने अपने अपने विचार रखे।
ये भी पढ़ें: हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, महिला को न्यूड कर VIDEO बनाई
उन्होंने बताया कि जालंधर चुनाव के दौरान सी.एम. के साथ हुई मीटिंग में लंबित मांगों का हल करने के लिए 15 दिन का समय मांगा था। लेकिन अब 18 दिन हो गए है और अभी तक कोई कदम नहीं उठाया गया है जिसके कारण यूनियन में काफी रोष है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अभी तक बस हमें आश्वासन ही दिए गए है लेकिन मांग कोई पूरी नहीं हुई जिसके चलते 27 जून को चक्का जाम किया जाएगा।