Punjab News: पंजाब में दुकानदारों ने गर्मियों की छुट्टियों का किया ऐलान, बंद रहेंगे बाजार

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 258 शब्द|📅 21 Jun 2023

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: लधियाना के दुकानदार भी छुट्टी पर चले गए हैं। इसलिए साप्ताहिक बाजार बंद रहेंगे। दुकानदार हर साल गर्मी की छुट्टियों के कारण दुकानें बंद रखते हैं। कई दुकानदार संगठनों के सदस्य भी साथ में पहाड़ी जगहों पर जाते हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गर्मी की छुट्टियों के चलते शहर के बाजारों के दुकानदार संगठनों ने 22 से 25 जून तथा 26 से 29 जून तक दवा, किराना, प्लास्टिक के लिफाफे सहित विभिन्न सामानों की दुकानें बंद रखने का निर्णय लिया है।

ये भी पढ़ें: हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, महिला को न्यूड कर VIDEO बनाई

मिली जानकारी के मुताबिक केमिस्ट एसोसिएशन ऑफ मेडिसिन शॉपकीपर्स ने 22 से 24 जून तक शहर की दवा दुकानों को बंद रखने का निर्णय लिया है। किराना बाजार केसर गंज के दुकानदार 22 से 25 जून तक अवकाश पर रहेंगे। तिरपाल एसोसिएशन ने 23 व 24 जून को दुकानें बंद रखने का निर्णय लिया है जबकि प्लास्टिक ट्रेडर्स एसोसिएशन ने 22 से 25 जून तक दुकानें बंद रखने का निर्णय लिया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

इसी तरह किताब व साबुन बाजार के दुकानदारों ने 22 से 25 जून तथा गुह मंडी दुकानदार संगठन द्वारा 26 से 29 जून तक दुकानें बंद रखने की जानकारी दी है। शहर के बड़े जवाहर नगर मार्केट, मॉडल टाउन, घुमार मंडी, करीमपुरा मार्केट के दुकानदार संगठनों ने भी गर्मी की छुट्टियों के चलते अपनी दुकानें बंद रखने का फैसला किया है।

CM भगवंत मान ने जालंधर को दी बड़ी सौगात, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *