डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब में मान सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहीम चलाई हुई है इसी मुहीम के तहत आज विजिलेंस ब्यूरो ने राजयभर की तहसीलों की जांच के बाद भ्रष्टाचार तहसीलदारों की सूची मुख्यमंत्री भगवंत मान को दी है। यहां हम आपको बता दे कि पंजाब में मान सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की मुहीम चलाई गई है।
ये भी पढ़ें: जालंधर के प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप
इसी मुहीम के चलते आज विजिलेंस ने बड़ी कार्रवाई की है। विजिलेंस ने भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे 48 तहसीलदारों की सूची मुख्यमंत्री भगवंत मान को भेजी है जिसके बाद हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि इस सूची में उनका नाम भी शामिल है जिन अधिकारियों ने रिश्वत की रकम वसूलने के लिए आगे लोगों को रखा हुआ है। इसके साथ ही इस लिस्ट में इनमें तहसीलदार-नायब तहसीलदार और उनके एजेंट अर्जी नवीस भी शामिल हैं।
ये भी पढ़ें: हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, महिला को न्यूड कर VIDEO बनाई
विजिलेंस ने होनी रिपोर्ट में लिखा है कि खुलेआम एजेंटों के माध्यम से तहसीलों रिश्वखोरी का धंधा चल रहा है उन्होंने यह भी बताया है कि यह धंधा कोड वर्ड के जरिए चलता है। उन्होंने यह भी बताया कि राजस्व विभाग में तैनात कई अधिकारियों की तरफ से जमीन और प्रापर्टी की रजिस्ट्रियां करवाने के लिए आने वाली जनता से रिश्वत एकत्रित करने के लिए वसीका नवीस और प्राइवेट लोगों को रखा हुआ है।
हां मैं पागल हूं…. CM Bhagwant Mann ने खुद को क्यों कहा पागल, देखें









