डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। पिछले दो दिनों से दिल्ली और एनसीआर के आसपास के इलाकों में हल्की बारिश और ठंडी हवा ने मौसम को बेहद सुहावना बना दिया। मौसम बदलते ही दिल्ली के लोगों को गर्मी और झुलसा देने वाली गर्म हवा से राहत मिल गई है।
मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। दिल्ली में 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। बता दें कि रविवार को दिल्ली का तापमान 40 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं, सोमवार को दिल्ली के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी बुधवार को दिल्ली एनसीआर से सटे कई इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है।
ये भी पढ़ें: जालंधर के प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप
मौसम विभाग की ओर से पहले बताया गया था कि मानसून 25 जून तक पंजाब-हरियाणा पहुंचने वाला है, लेकिन अब चक्रवात बिपारजॉय के कारण मानसून के 30 जून तक पहुंचने की संभावना है। इसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। देर से मानसून की बारिश से धान किसानों को अपनी फसल बोने में देरी हो रही है।
ये भी पढ़ें: हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, महिला को न्यूड कर VIDEO बनाई
आने वाले दिनों में कुछ दिनों तक मौसम में राहत मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार 25 जून के बाद आसमान में बादल छाने के साथ ही हल्की बूंदाबांदी होने वाली है। इस बीच तापमान ज्यादा नहीं बढ़ने वाला है और तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे ही रहने वाला है। इसके साथ ही रात के तापमान में भी कमी आने वाली है।