Punjab News: श्री अकाल तख्त का पद छोड़ने के बाद ज्ञानी हरप्रीत का पहला बयान आया सामने, कहा- मैं खुद सेवा से होना चाहता था मुक्त

Daily Samvad
2 Min Read
Giani Harpreet Singh
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 271 शब्द|📅 22 Jun 2023

डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने आज नए जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह को शुभकामनाएं दीं और कहा कि वह भगवान से प्रार्थना करेंगे कि ज्ञानी रघबीर सिंह उनके सिर पर अपना हाथ रखें। ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा कि जब वे विदेश गए तो उन्होंने मुख्य सचिव को फोन कर कहा कि वे सेवा से मुक्त होना चाहते हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर के प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

इसके साथ ही उन्होंने शिरोमणि कमेटी से दोनों तख्तों की सेवा वापस लेने को कहा। जब उनसे राघव चड्ढा से जुड़े विवाद के बारे में पूछा गया तो पूर्व जत्थेदार ने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है। शिरोमणि कमेटी ने जो किया है, उसे ठीक किया है और उन्हें इस पर कोई आपत्ति नहीं है। इसी के साथ ही वह बीते दिनों विरसा सिंह वल्टोहा के श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार पद पर की गई टिप्पणी पर गुस्से हुए।

ये भी पढ़ें: पंजाब के मशहूर रैपर हनी सिंह को गैंगस्टरों ने दी जान से मारने की धमकी

ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने अकाली के सीनियर नेता विरसा के बयान की भी निंदा की। उन्होंने कहा कि उन्हें वल्टोहा के बयान की जानकारी मिली थी। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा था कि श्री अकाल तख्त साहिब का जत्थेदार बनने के लिए कथावाचक, ग्रंथी या विद्वान होना जरूरी नहीं है। जत्थेदार को सिर्फ दिलेर होना चाहिए। उन्होंने SGPC से मांग की कि विरसा को ही श्री अकाल तख्त साहिब का जत्थेदार बना दें।

Video- सीएम भगवंत मान ने सुखबीर बादल की खोल दी पोल, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *